• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
तलाशी के बहाने लूट: कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए गायब, रायपुर पुलिस पर गंभीर आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अक्टूबर 2025,  12:51 PM IST
  • 3133
तलाशी के बहाने लूट: कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए गायब, रायपुर पुलिस पर गंभीर आरोप

तलाशी के बहाने लूट: कारोबारी की कार से 2 लाख रुपए गायब, रायपुर पुलिस पर गंभीर आरोप

रायपुर। राजधानी रायपुर पुलिस पर कारोबारी से 2 लाख रुपए लूटने का सनसनीखेज़ मामला सामने आया है। आरोप है कि पुलिस की टीम ने दुर्ग तक पीछा कर कारोबारी के घर पहुंचकर तलाशी के बहाने नकदी निकाल ली। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसके बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। मामले में एक आरक्षक को निलंबित कर दिया गया है।

जानकारी के अनुसार, रायपुर का एक कारोबारी मंगलवार को अपने काम से दुर्ग गया था। बताया जा रहा है कि उसकी कार को रायपुर पुलिस की एक टीम ने पीछा करते हुए रोक लिया और तलाशी के नाम पर उसकी गाड़ी की जांच की। तलाशी के दौरान कारोबारी के बैग में रखे 2 लाख रुपए पुलिसकर्मियों ने निकाल लिए। इसके बाद वे दुर्ग स्थित उसके घर तक पहुंचे और वहां भी तलाशी के नाम पर पूछताछ की।

कारोबारी ने घर लौटकर जब नकदी गिनी, तो रुपए गायब मिले। उसने पूरी घटना का वीडियो और सबूत जुटाकर शिकायत दर्ज कराई। मामले के तूल पकड़ने पर पुलिस विभाग हरकत में आया और एक आरक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया। अन्य संबंधित अधिकारियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

पुलिस मुख्यालय ने घटना को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि “यदि किसी भी अधिकारी या कर्मचारी की संलिप्तता पाई गई तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
वहीं कारोबारी ने न्याय की मांग करते हुए कहा कि “पुलिस पर भरोसा था, लेकिन इस घटना ने विश्वास तोड़ दिया।”

पहले देखिए ये तस्वीरें-

कारोबारी अपने घर पहुंचा, तभी पीछा करते पुलिसकर्मी आए।

कारोबारी अपने घर पहुंचा, तभी पीछा करते पुलिसकर्मी आए।

पुलिसकर्मी कारोबारी की कार की तलाश लेते CCTV में नजर आए।

पुलिसकर्मी कारोबारी की कार की तलाश लेते CCTV में नजर आए।

कारोबारी ने दुर्ग पुलिस को CCTV फुटेज सौंपे हैं।

कारोबारी ने दुर्ग पुलिस को CCTV फुटेज सौंपे हैं।

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment

Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png

ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter