• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अक्टूबर 2025,  01:04 PM IST
  • 2081
रायपुर के ज्वेलरी-शॉप में महिला ने 2.5-लाख के हार चुराए

रायपुर/आरंग। राजधानी से लगे आरंग इलाके में धनतेरस के दिन हुई एक बड़ी चोरी का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। घटना नवकार ज्वेलर्स की है, जहां सोना-चांदी खरीदने के बहाने आई महिला ने बातों में उलझाकर करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के दो सोने के हार चुरा लिए। चोरी की पूरी वारदात कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, 18 अक्टूबर को धनतेरस के मौके पर दुकान में ग्राहकों की भारी भीड़ थी। इस दौरान काली साड़ी पहने एक महिला अपने एक साथी युवक के साथ दुकान में पहुंची। महिला ने कर्मचारियों को बातों में उलझाया और ज्वेलरी देखने के दौरान मौका पाकर दो हार अपने पास रख लिए।

रात करीब 9 बजे जब कारोबारी ने ज्वेलरी की जांच की, तो 23 ग्राम वजन वाले दो सोने के हार (हॉलमार्क MG 83.3) गायब मिले। फुटेज खंगालने पर चोरी की पुष्टि हुई।

कारोबारी ऋषि पारख ने आरंग थाने में शिकायत दर्ज कराई है। थाना प्रभारी चेतन दुबे ने बताया कि पुलिस और ACCU टीम इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच कर रही है, ताकि आरोपियों की पहचान और उनके आने-जाने के रास्तों का पता लगाया जा सके।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

महिला कुछ देर तक हार को देखती रही।

महिला कुछ देर तक हार को देखती रही।

नवकार ज्वेलर्स में चोरी करने वाले आरोपी।

नवकार ज्वेलर्स में चोरी करने वाले आरोपी।

धनतेरस वाले दिन शॉप में काफी भीड़ थी।

धनतेरस वाले दिन शॉप में काफी भीड़ थी।

 

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter