• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सूने मकान में चोरी: दो नाबालिग चोर गिरफ्तार, टीवी से लेकर चांदी की बिछिया तक उड़ाई
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अक्टूबर 2025,  01:09 PM IST
  • 384
सूने मकान में चोरी: दो नाबालिग चोर गिरफ्तार, टीवी से लेकर चांदी की बिछिया तक उड़ाई

दुर्ग। जहां लोग खुशियों में डूबे थे, वहीं दुर्ग जिले के भिलाई के ग्राम नेवई भाठा में एक परिवार के घर पर चोरी की वारदात हो गई। परिवार त्योहार मनाने बालोद अपने गृहग्राम गया था, तभी दो नाबालिगों ने घर में घुसकर टीवी, गैस सिलेंडर, सिलाई मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, कटर मशीन और चांदी की बिछिया चोरी कर ली।

घटना नेवई थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने दोनों नाबालिग आरोपियों को 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया और उनके कब्जे से सभी चोरी का सामान बरामद कर लिया। दोनों को न्यायिक रिमांड पर संप्रेक्षण गृह पुलगांव भेज दिया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया, ग्राम नेवई भाठा निवासी द्रोणाचार्य साहू ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 अक्टूबर को वे पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर बालोद चले गए थे। 17 से 18 अक्टूबर की रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर घर से करीब 23 हजार रुपए के सामान की चोरी की।

पुलिस ने मुखबिरों और तकनीकी साक्ष्यों की मदद से दो नाबालिगों को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने चोरी की बात स्वीकार की और बताया कि उन्होंने सामान आधा-आधा बांट लिया था।

एक आरोपी के पास टीवी, गैस सिलेंडर और चांदी की बिछिया मिली, जबकि दूसरे के पास सिलाई मशीन और मिक्सर ग्राइंडर बरामद हुए। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि क्या दोनों अन्य वारदातों में भी शामिल रहे हैं।

स्थानीय लोगों ने मांग की है कि क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाई जाए, ताकि त्योहारों के दौरान ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter