• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पुलिस से भी मारपीट — महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते मामलों पर चिंता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 23 अक्टूबर 2025,  02:00 AM IST
  • 1204
सूर्या मॉल में महिला से छेड़छाड़, विरोध करने पर पुलिस से भी मारपीट — महिलाओं के विरुद्ध बढ़ते मामलों पर चिंता

दुर्ग। शहर में महिलाओं के साथ बढ़ते अपराध एक गंभीर चिंता का विषय बन गए हैं। ताजा मामला सुपेला थाना क्षेत्र के अंतर्गत सूर्या ट्रेजर मॉल का है, जहां फिल्म देखने आई एक महिला के साथ छेड़छाड़ करने और विरोध करने पर उसके पति-बेटे एवं पुलिस कर्मचारियों से मारपीट करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, घटना 22 अक्टूबर 2025 की है। प्रार्थिया अपने परिवार के साथ सूर्या ट्रेजर मॉल स्थित पीवीआर में फिल्म देखने गई थी, जहां आरोपी सुजीत साव ने महिला के साथ अभद्रता की। जब महिला के परिजनों ने विरोध किया, तो आरोपी ने अपने रिश्तेदारों को बुलाकर उनसे मारपीट शुरू कर दी।

सूचना पर स्मृतिनगर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया। इसी दौरान आरोपीगण ने पुलिस कर्मचारियों से भी धक्का-मुक्की एवं मारपीट करते हुए शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।

मामले में थाना सुपेला चौकी स्मृतिनगर में दो अलग-अलग अपराध दर्ज किए गए —
पहला, महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के संबंध में अपराध क्रमांक 1273/2025 धारा 74, 121, 191, 351(3), 115(2), 221, 132 बीएनएस के तहत,
दूसरा, पुलिस कर्मियों से मारपीट और शासकीय कार्य में बाधा डालने के संबंध में अपराध क्रमांक 1275/2025 धारा 121, 221, 132, 191 बीएनएस के तहत।

थाना प्रभारी विजय कुमार यादव एवं चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी सुजीत साव (49), सुजीत कुमार (32), शिवपूजन कुमार (20), सागर साव (29) एवं जिगर साव (28) सभी निवासी कोहका क्षेत्र, स्मृतिनगर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

पुलिस की सख्ती, पर सवाल भी बरकरार
घटनाएं यह बताती हैं कि सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा अब भी बड़ी चुनौती बनी हुई है। मॉल, पार्क या सड़क — कहीं भी महिलाएं सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रही हैं। पुलिस प्रशासन ने भले ही आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया हो, पर ऐसे मामलों की रोकथाम के लिए समाज में जागरूकता और निवारक कदमों की सख्त जरूरत है।

कार्यवाही में सराहनीय योगदान:
निरीक्षक विजय कुमार यादव, उपनिरीक्षक गुरुविंदर सिंह संधु, प्रधान आरक्षक जितेन्द्र कुशवाहा, आरक्षक अनीकेत चन्द्राकर, कमल नारायण, अशिष सिंह एवं सत्यानारायण सिन्हा शामिल रहे।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter