• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 27 अक्टूबर 2025,  08:30 PM IST
  • 1259
दुर्ग पुलिस की कार्रवाई: सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर शिकंजा

7 व्यक्तियों के खिलाफ आबकारी एक्ट में मामला दर्ज

दुर्ग। मादक पदार्थों पर नियंत्रण और नशा मुक्ति के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से दुर्ग पुलिस लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में 26 अक्टूबर 2025 को जिले के विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की गई।

पुलिस ने अभियान के दौरान नगपुरा क्षेत्र से 2, भिलाई नगर से 3 और जामुल क्षेत्र से 2 व्यक्तियों को शराब का सेवन करते पकड़ा। सभी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

दुर्ग पुलिस ने बताया कि अड्डेबाजी और नशे से जुड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु यह अभियान निरंतर जारी रहेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter