• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई स्कंदाश्रम में की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अक्टूबर 2025,  08:19 AM IST
  • 1454
राज्यपाल रमेन डेका ने भिलाई स्कंदाश्रम में की पूजा अर्चना, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना

दुर्ग/ राज्यपाल श्री रमेन डेका ने आज भिलाई के हुडको स्थित स्कंदाश्रम में विधिवत पूजा-अर्चना की और प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तीन दिवसीय चलने वाले इस 28वीं स्कंद षष्ठी महोत्सव के महायज्ञ में राज्यपाल श्री डेका धर्मपत्नी श्रीमती रानी डेका के साथ सम्मिलित हुए तथा संकल्प लेकर देवी सप्तसती का पहला अध्याय पूर्ण किया। यह महायज्ञ हर वर्ष दिवाली के बाद स्कंद षष्ठी तिथि को दक्षिण भारतीय वेदाचार्यों द्वारा विधिवत सम्पन्न कराया जाता है। कार्यक्रम में संभाग आयुक्त श्री एस.एन. राठौर, कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री विजय अग्रवाल, संयुक्त कलेक्टर श्री हरवंश मिरी, एसडीएम श्री हितेश पिस्दा सहित बड़ी संख्या में स्कंदाश्रम के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter