• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बेमेतरा और भी
बेमेतरा में नर्सरी में बंद बेसहारा पशुओं की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अक्टूबर 2025,  10:00 AM IST
  • 1986
बेमेतरा में नर्सरी में बंद बेसहारा पशुओं की मौत, प्रशासन पर उठे सवाल

बेमेतरा। ग्राम बिटकुली की नर्सरी में 100 से अधिक बेसहारा पशुओं की मृत्यु होने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई है। जानकारी के अनुसार, चारा-पानी के अभाव में ये पशु दम तोड़ गए। ग्रामीणों ने बताया कि लंबे समय से फसलों को नुकसान पहुँचाने वाले पशुओं के लिए प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन, गुस्साए ग्रामीणों ने पशुओं को नर्सरी में बंद कर दिया, जिससे बड़ी संख्या में पशुओं की मौत हुई। घटनास्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने चारों ओर मरे हुए पशुओं के शव देखे और यह मामला गंभीर चिंता का विषय बन गया है। कलेक्टर रणवीर शर्मा ने घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि मामले की जांच के लिए डीएफओ से जानकारी मांगी गई है। जानकारी मिलने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। अब सवाल यह उठता है कि इन पशुओं को नर्सरी में किसके आदेश पर रखा गया और उनकी देखभाल क्यों नहीं की गई। बेसहारा पशु पालतू नहीं होते, बल्कि खुले में विचरण करते हैं, जिससे फसलों और स्थानीय लोगों को खतरा रहता है। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि इस घटना का जिम्मेदार कौन है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter