• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बालोद और भी
बालोद में बीएसपी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्काजाम 11वें दिन भी जारी, तीन सरपंचों समेत 200 पर एफआईआर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 26 अक्टूबर 2025,  10:03 AM IST
  • 1818
बालोद में बीएसपी के खिलाफ ग्रामीणों का चक्काजाम 11वें दिन भी जारी, तीन सरपंचों समेत 200 पर एफआईआर

बालोद । छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में ग्रामीणों का बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन थमने का नाम नहीं ले रहा है। महामाया, कलवर और धुलकी माइंस में रोजगार की मांग को लेकर ग्रामीणों ने 16 अक्टूबर से आंदोलन शुरू किया था, जो 11वें दिन भी जारी है। ग्रामीण महामाया स्कूल क्रमांक 2 के पास चक्काजाम कर बैठे हैं, जिससे बीएसपी की खदानों तक ट्रकों की आवाजाही ठप हो गई है और कंपनी को करोड़ों का नुकसान झेलना पड़ रहा है। इस बीच बीएसपी प्रबंधन ने नुकसान और अवरोध के मामले में 200 से अधिक ग्रामीणों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है। इनमें तीन ग्राम पंचायतों के सरपंच भी शामिल बताए जा रहे हैं। विरोध कर रहे ग्रामीणों का कहना है कि वे खनन प्रभावित इलाके में रहते हैं, जहाँ माइंस से निकलने वाला लाल पानी उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। इसके बावजूद बीएसपी प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक उन्हें खदानों में रोजगार नहीं दिया जाता, तब तक आंदोलन जारी रहेगा

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter