• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
ऑपरेशन सुरक्षा के तहत ग्रीन कॉरिडोर से गंभीर मरीज को सुरक्षित एम्स रायपुर पहुँचाया गया
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2025,  10:15 AM IST
  • 882
ऑपरेशन सुरक्षा के तहत ग्रीन कॉरिडोर से गंभीर मरीज को सुरक्षित एम्स रायपुर पहुँचाया गया

दुर्ग। यातायात पुलिस दुर्ग ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय देते हुए ऑपरेशन सुरक्षा के तहत एक गंभीर मरीज को ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से सेक्टर-9 बीएसपी अस्पताल से एम्स रायपुर तक सुरक्षित पहुँचाया।
जानकारी के अनुसार 25 अक्टूबर 2025 को भिलाई सेक्टर-6 निवासी एम. राजा, जो कैंसर से पीड़ित हैं, की तबीयत अचानक गंभीर रूप से बिगड़ गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें तत्काल बेहतर उपचार के लिए एम्स रायपुर रेफर किया। मरीज की स्थिति की गंभीरता को देखते हुए यातायात पुलिस दुर्ग ने त्वरित निर्णय लेते हुए ग्रीन कॉरिडोर तैयार किया।
पुलिस ने सेक्टर-9 अस्पताल से एम्स रायपुर तक लगभग 35 किलोमीटर लंबे मार्ग को कुछ ही समय में पूरी तरह खाली करा दिया। विभिन्न जोनों, कंट्रोल रूम और मार्ग प्रभारी अधिकारियों के बीच उत्कृष्ट समन्वय स्थापित कर मरीज को बिना किसी विलंब के एम्स रायपुर पहुँचा दिया गया।
इस संवेदनशील कार्रवाई ने पुलिस की समयबद्धता, दक्षता और मानवता का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया। वर्तमान में श्री राजा का उपचार एम्स रायपुर में जारी है।
सार्वजनिक अपील:
यातायात पुलिस दुर्ग ने नागरिकों से अपील की है कि आपात स्थिति में पुलिस का सहयोग करें तथा एंबुलेंस या आपात सेवा वाहनों को प्राथमिकता दें। आपकी छोटी-सी जागरूकता किसी की जान बचाने में बड़ा योगदान हो सकती है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter