• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
इंदिरा मार्केट में नवनीत ड्राई फ्रूटस की दुकान में लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टली बड़ी घटना
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2025,  10:22 AM IST
  • 1364
इंदिरा मार्केट में नवनीत ड्राई फ्रूटस की दुकान में लगी आग, अग्निशमन दल की तत्परता से टली बड़ी घटना

दुर्ग । शनिवार की रात्रि लगभग 12:30 बजे इंदिरा मार्केट स्थित नवनीत ड्राई फ्रूटस की दुकान में अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना मिलते ही सूचक द्वारा तत्काल अग्निशमन कार्यालय दुर्ग को खबर दी गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर तेजी से रवाना हुई।
थाना क्षेत्र दुर्ग सिटी कोतवाली के अंतर्गत घटित इस घटना में अग्निशमन दल के कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर शटर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और बड़ी मशक्कत के बाद एक गाड़ी पानी से आग पर नियंत्रण पाया। उनकी तत्परता से आग को आसपास की अन्य दुकानों तक फैलने से रोक लिया गया। अग्निशमन विभाग के अनुसार, आग लगने का कारण फिलहाल अज्ञात है। घटना की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। इस अभियान का नेतृत्व जिला सेनानी एवं जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में दलप्रभारी महेंद्र चंदेल ने किया। मौके पर फायर कर्मी मुख्तार अली, धर्मेन्द्र साहू और राजेश साहू ने बहादुरी से आग पर काबू पाया। अग्निशमन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि दल की तत्परता और टीमवर्क से बड़ी घटना टल गई और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter