• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 25 अक्टूबर 2025,  09:25 AM IST
  • 1429
स्पॉ सेंटर की आड़ में देह व्यापार

भिलाई । दुर्ग जिले के भिलाई चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला पुलिस ने दिनांक 24-10-2025  चौकी स्मृतिनगर जुनवानी क्षेत्र अंतर्गत स्थित एलई वेलनेस स्पॉ एंड सलून तथा लारेंजो स्पॉ में देह  व्यापार की सूचना पर रेड कार्यवाही करते हुए स्पॉ मालिको ,स्पा में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है तथा सभी के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत कार्यवाही की है।
मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 24.10.25 को मुखबिर की सुचना पर उप पुलिस अधीक्षक  आईयूसीएडब्लू जिला दुर्ग के नेतृत्व में महिला रक्षा टीम एवं चौकी स्मृतिनगर पुलिस टीम द्वाराअभियान के तहत,चौकी स्मृतिनगर जुनवानी क्षेत्र में अवैध रूप से चलाये जा रहे स्पा सेंटर्स  के विरूद्ध रेड की कार्यवाही की गयी जिसमे दो स्पा सेंटर्स एलई वेलनेस स्पॉ एंड सलून तथा लारेंजो स्पॉ के मालिको ,स्पा में कार्यरत महिला कर्मचारी एवं ग्राहकों के पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है एवं  स्पा में कार्यरत महिला स्टाफ ,ग्राहक आपतिजनक अवस्था मंप मिले जिनके विरुद्ध  सर्वोच्च न्यायालय के दिशा निर्देशो का पालन करते हुए उक्त के विरूद्ध पीटा एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter