• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
राज्योत्सव महोत्सव में दुर्ग निगम द्वारा स्टॉल आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ₹1000 प्रतिदिन किराया तय
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 28 अक्टूबर 2025,  09:42 PM IST
  • 2078
निगम द्वारा स्टॉल आवंटन “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर ₹1000 प्रतिदिन किराया तय

दुर्ग गंज मंडी में तीन दिवसीय राज्योत्सव महोत्सव — 2 से 4 नवंबर तक:

जिला प्रशासन के तत्वावधान में होगा आयोजन — स्थानीय उत्पाद, कला और संस्कृति का संगम:

 फूड सहित कई स्टॉल रहेंगे आकर्षण का केंद्र:

छत्तीसगढ़ी परंपरा, लोककला और व्यंजनों से महकेगा राज्योत्सव ग्राउंड:

Durg / जिला प्रशासन, दुर्ग के तत्वावधान में पुराना गंज मंडी परिसर में इस वर्ष भव्य राज्योत्सव 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय उत्सव 2 से 4 नवंबर तक चलेगा, जिसमें छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, कला, हस्तशिल्प, व्यंजन और स्थानीय उत्पादों का शानदार प्रदर्शन किया जाएगा।

विविध स्टॉलों की झलक — केवल फूड नहीं, हर क्षेत्र से सहभागिता

राज्योत्सव गंज मंडी ग्राउंड में आयोजित

यह आयोजन न केवल मनोरंजन का माध्यम बनेगा, बल्कि स्थानीय कलाकारों, उद्यमियों और कारीगरों के लिए रोज़गार व पहचान का उत्कृष्ट अवसर भी प्रदान करेगा।

 फूड स्टॉल हेतु सीमित स्थान, पहले आओ, पहले पाओ

आयोजन समिति द्वारा फूड स्टॉल हेतु 10 स्थान निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक व्यक्ति “पहले आओ, पहले पाओ” के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। प्रत्येक स्टॉल का किराया ₹1000 प्रतिदिन रखा गया है। सीमित संख्या होने के कारण प्रतिभागियों से समय पर आवेदन करने का आग्रह किया गया है।

छत्तीसगढ़ी संस्कृति और लोककला का होगा विशेष प्रदर्शन

राज्योत्सव के दौरान पारंपरिक लोकनृत्य, लोकगीत, शिल्पकला प्रदर्शन, हस्तनिर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी और स्थानीय व्यंजनों का स्वाद उपस्थित लोगों को छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत से रूबरू कराएगा।

आकर्षक फूड कोर्ट बनेगा स्वाद प्रेमियों का पसंदीदा ठिकाना

फूड लवर्स के लिए अलग से फूड कोर्ट बनाया जा रहा है, जहाँ छत्तीसगढ़ी व्यंजनों के साथ अन्य पारंपरिक पकवानों का आनंद लिया जा सकेगा। यहां स्थानीय स्वाद के साथ आधुनिक व्यंजन भी उपलब्ध रहेंगे।

 तैयारियों में जुटा जिला व निगम प्रशासन

जिला प्रशासन द्वारा स्थल की सजावट, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था, पार्किंग, मंच और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जोरों पर है। आयोजन स्थल को पूरी तरह आकर्षक रूप देने के लिए निगम और प्रशासनिक अमले की टीमें लगातार कार्यरत हैं।

जिला प्रशासन व निगम प्रशासन ने शहरवासियों, व्यापारियों, कलाकारों और नागरिकों से अपील की है कि वे इस तीन दिवसीय राज्योत्सव में सक्रिय रूप से भाग लेकर छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं का उत्सव मनाएं।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter