• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बेमेतरा और भी
ग्राम सिलघट भिभौरी में होगा विश्वस्तरीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, शक्ति कलश रथयात्रा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अक्टूबर 2025,  12:07 PM IST
  • 2167
ग्राम सिलघट भिभौरी में होगा विश्वस्तरीय 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ, शक्ति कलश रथयात्रा से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह का माहौल

बेमेतरा। ग्राम सिलघट भिभौरी में आगामी 10 से 13 दिसंबर 2025 तक 108 कुंडीय विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि संस्कार, संस्कृति और आदर्श जीवन मूल्यों के पुनर्स्थापन का एक विराट अभियान है। इस महायज्ञ के साथ कई दिव्य और सामाजिक रूप से उपयोगी कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा, जिनमें 1100 गर्भवती महिलाओं का सामूहिक गर्भोत्सव संस्कार विशेष आकर्षण का केंद्र रहेगा। यह आयोजन अपने आप में विश्वस्तरीय और अद्वितीय बताया जा रहा है।

Image after paragraph

कार्यक्रम का उद्देश्य आने वाली पीढ़ियों में संस्कारों का विकास करना, सामाजिक कुरीतियों का निवारण और विवाह जैसे मांगलिक संस्कारों को सादगीपूर्ण बनाना है। इसी दिशा में 108 जोड़ों के आदर्श विवाह संस्कार भी आयोजित किए जाएंगे, जिनका सूत्र परम पूज्य गुरुदेव आचार्य श्रीराम शर्मा आचार्य द्वारा शांतिकुंज हरिद्वार से प्रसारित आदर्शों पर आधारित होगा।
इस आयोजन के पूर्व चरण के रूप में दिव्य शक्ति कलश रथयात्रा एवं दीप यज्ञ का शुभारंभ दीपावली के लगभग 15 दिन पूर्व किया जा चुका है। इस शक्ति कलश में 2400 तीर्थों की पवित्र रज, सातों समुद्रों का जल और शांतिकुंज हरिद्वार से प्राप्त पवित्र आशीर्वाद समाहित है। कलश यात्रा के दौरान गांव-गांव जाकर दीपयज्ञ किया जा रहा है तथा घर-घर जाकर अन्नघट आमंत्रण पत्र वितरित किए जा रहे हैं।

Image after paragraph

यज्ञ की तैयारियों में स्थानीय लोगों का अभूतपूर्व सहयोग देखने को मिल रहा है। प्रत्येक परिवार से अनुरोध किया गया है कि वे अपने परिवार के हर सदस्य की ओर से एक मुट्ठी चावल “यज्ञ अंशदान” के रूप में दें। कई श्रद्धालु परिवार इससे भी अधिक सहयोग कर रहे हैं। इसी क्रम में भैया मानसिंह वर्मा (बोहारडीह) ने यज्ञ हेतु एक टीपा गाय का घी एवं 50 से 100 लीटर दूध देने की घोषणा की है, वहीं संतोष वर्मा ने 20 हजार श्रद्धालुओं के लिए सूजी के प्रसाद की संपूर्ण व्यवस्था अपने खर्च पर करने की इच्छा व्यक्त की है। आयोजन समिति ने ऐसे दानवीर भक्तों को नमन करते हुए उनके परिवार की समृद्धि की मंगलकामना की है।
अब तक तेलगा, देवादा, सांकरा और तिलयी गांवों में दीपयज्ञ संपन्न किए जा चुके हैं, जिनमें श्रद्धालुओं की भारी उपस्थिति रही। आयोजन समिति ने सभी ग्रामीणों से आग्रह किया है कि वे आगामी दिसंबर में होने वाले विश्व कल्याण गायत्री महायज्ञ में अधिकाधिक संख्या में भाग लेकर इस ऐतिहासिक आध्यात्मिक महोत्सव के साक्षी बनें।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter