• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का हुआ आयोजन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 31 अक्टूबर 2025,  12:10 PM IST
  • 1158
सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती पर रन फार यूनिटी का हुआ आयोजन

राष्ट्रीय एकता की दिलाई गई शपथ
बालाघाट। 
सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती पर 31 अक्टूबर को बालाघाट में नेहरू युवा केंद्र बालाघाट, जिला प्रशासन एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण, केंद्रीय संचार ब्यूरो बालाघाट के संयुक्त तत्वाधान में पुलिस लाईन से रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। बालाघाट सिवनी लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती भारती पारधी ने रन फार यूनिटी को पुलिस लाईन से झंडी दिखाकर रवाना किया। इसमें बालाघाट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक  संजय कुमार, कलेक्टर  मृणाल मीना, नगर पालिका अध्‍यक्ष श्रीमती भारती ठाकुर, पूर्व नगर पालिका अध्‍यक्ष रमेश रंगलानी, श्रीमती लता एलकर अभय कोचर,  मोनिल जैन,  राकेश सेवईवार, समाजसेवी  नरेंद्र भैरम,  तपेश असाटी, अन्य गणमान्य नागरिक अधिकारी, स्कूल एवं कालेज के छात्र-छात्रायें शामिल हुए। इसके पूर्व पुलिस अधीक्षक आदित्य मिश्रा ने कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलायी। रन फार यूनिटी-एकता दौड़ पुलिस लाईन से प्रारंभ होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए आम्बेडकर चौक पर समाप्त हुई।

Image after paragraph

सांसद श्रीमती भारती पारधी ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि 1947 में देश जब आजाद हुआ था तो वह 500 से अधिक रियासतों में बंटा हुआ था। सरदार वल्लभ भाई पटेल ने इन रियासतों का देश में विलय कर देश की एकता एवं अखंडता के लिए महत्वपूर्ण कार्य किया और मजबूत राष्ट्र की नींव रखी। देश की एकता एवं अखंडता के लिए उन्होंने जिस दृढ़ता एवं मजबूती से कार्य किया है, उसके लिए उन्हें लौह पुरूष के नाम से जाना जाता है। आज सम्पूर्ण देश में सरदार पटेल की 150 वीं जयंती मनायी जा रही है। सरदार पटेल द्वारा देश की एकता एवं अखंडता के लिए किये गये कार्यों से प्रेरणा लेकर हम सभी संकल्पं करें कि भारत को एक मजबूत एवं सशक्त राष्ट्र बनायेंगें और देश की एकता के लिए दृढ़ता के साथ काम करेंगें।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter