• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान: दुर्ग ग्रामीण जिला से कांग्रेस ने 41553 हस्ताक्षरयुक्त फार्म किए जमा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2025,  12:42 PM IST
  • 76
वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान: दुर्ग ग्रामीण जिला से कांग्रेस ने 41553 हस्ताक्षरयुक्त फार्म किए जमा

 जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर के नेतृत्व में पीसीसी चीफ दीपक बैज को सौंपा गया फार्म
दुर्ग। 
अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस द्वारा वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान पूरे भारत मे चलाया जा रहा है। जिसको लेकर हर जिले में कांग्रेस कार्यकर्ताओ द्वारा हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण क्षेत्र से जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्षो की उपस्थिति में वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत भरवाए गए कुल 41553 फार्म पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज को सौंपा गया। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर पूरे देश मे वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान दुर्ग ग्रामीण जिला में चलाया गया है साथ ही वोट चोरी को रोकने हस्ताक्षर अभियान चलाया गया था जिसमे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रत्येक ब्लॉक से हजारो फार्म भरवाए थे, आज दुर्ग ग्रामीण जिले से कुल 41553 हस्ताक्षरयुक्त फार्म पीसीसी चीफ दीपक बैज को सौंपा गया है जिसमे पाटन विधानसभा से 15206 फार्म, दुर्ग ग्रामीण विधानसभा से 10178 फार्म, साजा विधानसभा (धमधा ब्लॉक) से 8490 फार्म, अहिवारा विधानसभा से 7679 फार्म जमा किये गए है। 

Image after paragraph


श्री ठाकुर ने कहा कि वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान के तहत हस्ताक्षरयुक्त फार्म भराये जाने का मुख्य उद्देश्य जनता के मताधिकार का सम्मान सुनिश्चित करना और लोकतंत्र की रक्षा के लिए जन जागरूकता फैलाना है।पूरे देश में कांग्रेस कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोगों को बताया जा रहा है कि सत्ता का दुरुपयोग किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने मिलकर वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान सफल बनाया है। 
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में फार्म जमा करने के दौरान जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग ग्रामीण जिलाध्यक्ष राकेश ठाकुर, ब्लॉक अध्यक्ष महेंद्र वर्मा, प्रमोद सिंह राजपुत, श्रीमती नागमणि साहू, भूपेंद्र पटेल, श्रीकांत वर्मा, शमशेर कुरैशी, अरुण साहू सहित अन्य मौजूद रहे।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter