• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दुर्ग पुलिस का खौफ खत्म
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2025,  12:47 PM IST
  • 286
दुर्ग पुलिस का खौफ खत्म

दुर्ग । दुर्ग जिले में अपराधियों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि पुलिस का खौफ अब लगभग खत्म होता नजर आ रहा है। बीते एक महीने में यह 12वीं हत्या है, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा है। हत्या की इन लगातार घटनाओं ने न केवल आम जनता को दहशत में डाला है, बल्कि पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
पिछले महीने से अब तक खुर्शीपार, छावनी, वैशाली नगर, पुलगांव, पाटन, और जामुल थाना क्षेत्र में एक के बाद एक हत्या के मामले सामने आए हैं। कुछ मामले आपसी रंजिश से जुड़े थे, तो कुछ मामूली विवाद में खून-खराबे में बदल गए।
स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस गश्त सिर्फ कागजों में दिखती है, और अपराधियों को गिरफ्तारी के बाद भी जल्द ही जमानत मिल जाती है। नतीजा  वे फिर से अपराध की राह पकड़ लेते हैं।
जानकारों के मुताबिक, प्रदेश में बीते एक महीने में कुल 42 हत्याएं हुईं, जिनमें 12 अकेले दुर्ग जिले में दर्ज की गई हैं। यह आँकड़ा दुर्ग को छत्तीसगढ़ का "क्राइम हॉटस्पॉट" बना रहा है।
पुलिस का पक्ष ..
दुर्ग पुलिस का कहना है कि अधिकांश मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और लगातार अपराध नियंत्रण के लिए रणनीति पर काम हो रहा है। लेकिन ज़मीनी हकीकत कुछ और ही कहानी बयां कर रही है।
जनता की मांग ..
लोग अब दुर्ग पुलिस से सख्त कार्रवाई और रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग कर रहे हैं ताकि जिले में फिर से सुरक्षा का भरोसा लौट सके।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter