• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
अवैध नशीली कफ सिरप बिक्री का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन ‘विश्वास’ में बड़ी सफलता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2025,  12:49 PM IST
  • 1036
अवैध नशीली कफ सिरप बिक्री का भंडाफोड़, दुर्ग पुलिस की ऑपरेशन ‘विश्वास’ में बड़ी सफलता

दुर्ग। दुर्ग पुलिस को ऑपरेशन विश्वास के तहत एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलगांव थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से नशीली कफ सिरप कोडिन फास्फेट की बिक्री करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित कफ सिरप, नकद राशि, मोबाइल फोन और वाहन जब्त किए गए हैं।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति अपने-अपने वाहन—एक जुपीटर और एक एक्टीवा—में कार्टून में भरी प्रतिबंधित नशीली कफ सिरप लेकर पीसेगांव बांथा तालाब रोड पर ग्राहकों की तलाश कर रहे हैं। सूचना पर पुलगांव पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान वासु चंद्राकर उर्फ गोलू (निवासी बैगा पारा, दुर्ग) और संजय तिवारी उर्फ सोनू (निवासी गया नगर, दुर्ग) के रूप में हुई।
तलाशी के दौरान संजय तिवारी के कब्जे से एक एक्टीवा वाहन (CG07 BK 7647) में रखे कार्टून से 70 शीशी (कुल 7 लीटर) प्रतिबंधित कफ सिरप बरामद की गई, जिसकी कीमत लगभग 12,460 रुपए है। उसके पास से 2,000 रुपए नकद और एक सैमसंग मोबाइल फोन (कीमत 20,000 रुपए) भी जब्त किया गया। वहीं वासु चंद्राकर के वाहन से 60 शीशी (6 लीटर) कफ सिरप, 1,000 रुपए नकद और ओप्पो मोबाइल फोन (कीमत 5,000 रुपए) बरामद हुआ।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। कुल 130 शीशी (13 लीटर) कोडिन फास्फेट कफ सिरप, दो मोबाइल फोन और दो वाहन पुलिस ने जब्त किए हैं।
इस कार्यवाही में पुलगांव थाना पुलिस की अहम भूमिका रही, जिसने त्वरित कार्रवाई कर नशे के अवैध कारोबार पर रोक लगाने में सफलता हासिल की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter