• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
इंदौर में तीन दिनी प्रिंट पैक इनवोशन 2025 एक्सपो शुरू:150 कंपनियों के टेक्निकल एक्सपर्ट्स और डिजाइनर्स; दिखाई नई तकनीकें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2025,  01:05 PM IST
  • 1217
इंदौर में तीन दिनी प्रिंट पैक इनवोशन 2025 एक्सपो शुरू:150 कंपनियों के टेक्निकल एक्सपर्ट्स और डिजाइनर्स; दिखाई नई तकनीकें

मध्य भारत की सबसे बड़ी प्रिंटिंग एवं पैकेजिंग प्रदर्शनी ‘प्रिंट पैक इनोवेशन 2025’ की शुरुआत इंदौर में शनिवार से शुरू हुई। लाभ गंगा एग्जिबिशन सेंटर में आयोजित इस तीन दिनी एक्सपो का शुभारंभ इंदौर के मेयर पुष्यमित्र भार्गव ने किया।

पहले ही दिन तीन हजार से ज्यादा विजिटर्स ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसमें प्रिंट, पैकेजिंग और साइनेज उद्योग से जुड़े उद्यमी, डीलर्स, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, डिजाइनर्स और छात्र बड़ी संख्या में शामिल रहे। उद्योग जगत की मौजूदगी रही और नई तकनीकों के लाइव डेमो भी दिए गए। एक्सपो में 150 से अधिक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय कंपनियों की मशीनरी रखी गई है। इसमें ऑफसेट, डिजिटल, स्क्रीन और टेक्सटाइल प्रिंटिंग के साथ-साथ एडवांस पैकेजिंग, मशीनरी, सॉफ्टवेयर, साइनेज टेक्नोलॉजी और ऑटोमेशन इक्विपमेंट्स आदि हैं।

एक्सपो में उद्यमियों, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, डिजाइनर्स ने की शिरकत।

एक्सपो में उद्यमियों, टेक्निकल एक्सपर्ट्स, डिजाइनर्स ने की शिरकत।

इंदौर मास्टर प्रिंटर्स एसोसिएशन (IMPA) द्वारा आयोजित और स्क्रीन प्रिंटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (SPAI) द्वारा समर्थित यह आयोजन प्रिंट एवं पैकेजिंग उद्योग में इनोवेशन और ज्ञान विनिमय का मंच है। आयोजकों का कहना है कि यह केवल एक एक्सपो नहीं, बल्कि उद्योग के भविष्य को दिशा देने वाला प्रेरणादायी मंच है।

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter