• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
डायल 112: संकट की घड़ी में आपका सबसे बड़ा सहारा, अब तक 1.70 करोड़ लोगों ने ली मदद
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2025,  01:30 PM IST
  • 1352
डायल 112 — संकट में आपका सबसे भरोसेमंद साथी! छत्तीसगढ़ में अब तक 1.70 करोड़ से अधिक लोगों ने ली 112 की मदद। एक कॉल पर मिलती है पुलिस, एंबुलेंस और फायर सर्विस की सुविधा। आपात स्थिति में फोन, व्हाट्सएप, फेसबुक या ट्विटर से भी कर सकते हैं संपर्क। कॉल करने से न डरें — आपकी पहचान रहेगी पूरी तरह गोपनीय।

by-' ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज

रायपुर। जीवन में कभी भी ऐसी स्थिति आ सकती है जब तुरंत मदद की ज़रूरत हो — चाहे सड़क हादसा हो, आग लग जाए या कोई मेडिकल इमरजेंसी हो। ऐसे वक्त में डायल 112 आपका सबसे बड़ा सहारा बन सकता है। यह नंबर एक ही कॉल पर पुलिस, एंबुलेंस और फायर सर्विस जैसी सभी जरूरी सेवाएं आपके दरवाजे तक पहुंचाता है।

साल 2018 से अब तक छत्तीसगढ़ में करीब 1.70 करोड़ लोगों ने 112 पर कॉल किया है, जिनमें से लगभग 46 लाख कॉल सहायता योग्य थीं। वहीं, 4 लाख 27 हजार से ज्यादा सड़क हादसों में लोगों की जान बचाई गई। वर्तमान में यह सेवा 17 जिलों में सक्रिय है और जल्द ही इसे पूरे प्रदेश में शुरू करने की तैयारी चल रही है।

Image after paragraph

 कैसे मिलता है तुरंत मदद का रिस्पॉन्स

रायपुर के सेंट्रलाइज्ड कमांड सेंटर में कॉल रिसीव होती है। कॉल टेकर घटना का स्थान, कारण और स्थिति पूछकर जानकारी डिस्पैचर सेक्शन को भेजता है। वहां से नज़दीकी 112 वाहन (ERV) को तुरंत मौके पर भेजा जाता है। पूरी प्रक्रिया रीयल-टाइम में स्क्रीन पर ट्रैक होती है ताकि मदद में देरी न हो।

 एक ही घटना पर दो कॉल आने पर भी होती है कार्रवाई

यदि एक ही स्थान से दो लोग कॉल करते हैं, तो टीम लोकेशन की जांच कर इवेंट को मर्ज कर देती है, ताकि एक ही घटना पर दो बार रिस्पांस न जाए। लेकिन अगर लोकेशन अलग हो, तो दो अलग-अलग गाड़ियां रवाना की जाती हैं।

Image after paragraph

 कॉल के अलावा सोशल मीडिया से भी मिलती है मदद

कई बार ऐसी स्थिति होती है जब कॉल करना संभव नहीं होता। ऐसी परिस्थिति में व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से भी 112 से संपर्क किया जा सकता है। सोशल मीडिया पर भेजी गई जानकारी भी कमांड सेंटर तक तुरंत पहुंचाई जाती है।

 कॉल करने से न डरें — पहचान रहेगी गुप्त

अक्सर लोग डरते हैं कि कहीं मदद के लिए कॉल करने पर उन्हें केस में फंसना न पड़े। लेकिन 112 की टीम ने स्पष्ट किया है कि कॉलर की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाती है। न तो उन्हें गवाह बनाया जाता है, न ही कोर्ट के चक्कर लगाने पड़ते हैं।

 जनता के लिए संदेश

डायल 112 हर नागरिक की सुरक्षा के लिए है। इसलिए किसी भी आपात स्थिति में झिझकें नहीं, तुरंत 112 डायल करें। आपकी एक कॉल किसी की जान बचा सकती है।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter