दंतेवाड़ा मेडिकल कॉलेज एवं नारायणपुर महाराष्ट्र सीमा तक राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण कार्य का शिलान्यास: महेश कश्यप
जगदलपुर। छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के रजत जयंती महोत्सव के ऐतिहासिक अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रदेशवासियों को 14,000 करोड़ से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात दीl जिसमें प्रधानमंत्री ने बस्तर लोकसभा के नारायणपुर जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 130-डी के अंतर्गत कस्तुरमेटा–कुतुल–नीलांगर (महाराष्ट्र सीमा तक) दो लेन सड़क के निर्माण एवं उन्नयन कार्य सहित अंतर-क्षेत्रीय ई.आर.डब्ल्यू. इंटर-कनेक्शन योजना का शिलान्यास किया। जो बस्तर अंचल के संपर्क,व्यापार, पर्यटन और आर्थिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करेगी। इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दंतेवाड़ा जिले में नए मेडिकल कॉलेज के निर्माण की आधारशिला रखी। यह बस्तर लोकसभा क्षेत्र का दूसरा मेडिकल कॉलेज होगा, जिससे यहां के युवाओं को चिकित्सा शिक्षा के अवसर मिलेंगे और स्वास्थ्य सुविधाओं में व्यापक सुधार होगा।
अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि बीते 11 वर्षों में चार करोड़ गरीब परिवारों को पक्के घर दिए जा चुके हैं, और अब देश तीन करोड़ नए घरों के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। इस अवसर पर उन्होंने छत्तीसगढ़ के 3.51 लाख परिवारों को गृह प्रवेश का उपहार दिया तथा 3 लाख हितग्राहियों को ₹1,200 करोड़ की राशि आवास निर्माण हेतु जारी किया।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment