• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
दिल्ली की 'जहरीली' हवा में लौटना चौंकाने वाला... वायु प्रदूषण पर बोलीं प्रियंका गांधी
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 2 नवम्बर 2025,  08:52 PM IST
  • 115
दिल्ली की 'जहरीली' हवा में लौटना चौंकाने वाला... वायु प्रदूषण पर बोलीं प्रियंका गांधी

देश की राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर वायु प्रदूषण की चपेट में आ चुका है। आज कई इलाकों में वायु गुणवत्ताा सूचकांक (AQI) 400 के पार दर्ज किया गया है। CPCB के आंकड़ों पर नजर डालें तो एम्स और आसपास के क्षेत्र में एक्यूआई 421 दर्ज किया गया है। दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर जहां आम आदमी पार्टी सीएम रेखा गुप्ता की सरकार पर हमलावर है, वहीं कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने वायु प्रदूषण को भयावह स्थिति बताते हुए निशाना साधा है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करने के बाद दिल्ली लौट आई हैं। इससे पहले वे केरल के वायनाड गई थीं, जो उनका संसदीय क्षेत्र है। उन्होंने दिल्ली आने के बाद एक्स पर लिखा 'पहले वायनाड और फिर बिहार के बछवाड़ा से दिल्ली की हवा में लौटना वाकई चौंकाने वाला है। इस शहर को ढंगे प्रदूषण ने मानो उस पर एक धूसर आवरण डाल दिया हो।'

उन्होंने आगे लिखा कि अब समय आ गया है कि हम सब अपनी राजनीतिक मजबूरियों की परवाह किए बिना एकजुट होकर इस बारे में कुछ करें। केंद्र और राज्य सरकार को तुरंत कार्रवाई करनी चाहिए, इस भयावह स्थिति को कम करने के लिए वे जो भी कदम उठाएंगे, हम सब उनका समर्थन और सहयोग करेंगे। साल दर साल दिल्ली के नागरिक इस जहरीलेपन का शिकार होते हैं और उनके पास कोई उपाय नहीं है।

बता दें कि आम आदमी पार्टी भी दिल्ली वायु प्रदूषण को लेकर सीएम रेखा गुप्ता की सरकार पर हमले बोल रही है। आम आदमी पार्टी ने एक्स पर वीडियो शेयर कर लिखा कि दिल्ली में इंडिया गेट ही गायब हो गया है। सरकार एक्यूआई में कितना भी हेराफेरी कर ले, लेकिन इंडिया गेट ने स्मॉग के पीछे गायब होकर बीजेपी की पोल खोल दी है। आप ने आगे लिखा कि सरकारी आंकड़ों के झांसे में न आएं, अपना और अपने परिवार का ध्यान रखें।

RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37
RO. NO 13404/ 37

RO. NO 13404/ 37

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 37
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 37
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter