• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बिलासपुर और भी
बिलासपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की आमने-सामने टक्‍कर, छह मौतों की खबर, 4 की पुष्टि
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 4 नवम्बर 2025,  08:37 PM IST
  • 1632
Breaking: बिलासपुर में मालगाड़ी और यात्री गाड़ी की आमने-सामने टक्‍कर, छह मौतों की खबर, 4 की पुष्टि

बिलासपुर। बिलासपुर के करीब लाल खदान रेलवे स्टेशन के पास एक भयानक ट्रेन दुर्घटना हुई है। अधिकारियों ने अब तक 4  लोगों की मृत्यु होने की आधिकारिक तौर पर पुष्टि की है। खबरें छह मौतों की आ रही हैं। रेलवे के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि फिलहाल दो शव दिखाई दे रहे हैं ।
बताया जा रहा है कि एक मालगाड़ी और यात्री रेलगाड़ी की आमने-सामने की भिड़ंत से कई कोच रेलपटरी से बाहर हो गए। इस हादसे में दर्जनभर से ज्यादा मुसाफिर घायल हुए हैं, जिनमें से कुछ की स्थिति चिंताजनक है। रेलवे का बचाव दल तुरंत घटनास्थल पर पहुँचकर राहत कार्य में जुट गया है। और बचाव अभियान जारी है।
सूत्रों के अनुसार टक्कर का प्रभाव इतना तेज था कि कोच एक-दूसरे के ऊपर चढ़ गए, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। खबर मिलते ही रेलवे की आपात टीम, रेलवे सुरक्षा बल और स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुँची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter