• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पूरे किए सफलता और पारदर्शिता के एक वर्ष, भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 5 नवम्बर 2025,  11:16 AM IST
  • 2874
 आयुक्त सुमित अग्रवाल का एक वर्ष का कार्यकाल ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की मिसाल बन गया है। दुर्ग नगर निगम आज जिस आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ कार्य कर रहा है, वह उनके नेतृत्व की दक्षता और दूरदर्शिता का परिणाम है।

दुर्ग नगर निगम आयुक्त सुमित अग्रवाल ने पूरे किए सफलता और पारदर्शिता के एक वर्ष

भयमुक्त, भ्रष्टाचारमुक्त और पारदर्शी प्रशासन की दिशा में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ

दुर्ग। ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

दुर्ग नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल ने निगम में अपने कार्यकाल का एक वर्ष पूर्ण किया। इस एक वर्ष के दौरान नगर निगम दुर्ग ने अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ दर्ज कीं। आयुक्त अग्रवाल ने अपने कुशल नेतृत्व, पारदर्शिता और कर्मठता के बल पर नगर प्रशासन को भयमुक्त एवं भ्रष्टाचारमुक्त बनाने की दिशा में ठोस कदम उठाए, जिसका सकारात्मक असर नगर की कार्यप्रणाली और जनविश्वास पर साफ दिखाई देता है।

कार्यालय व्यवस्था में सुधार, भ्रष्टाचार पर नकेल

आयुक्त सुमित अग्रवाल ने कार्यभार संभालते ही नगर निगम की आंतरिक व्यवस्थाओं में सुधार की दिशा में पहल की। उन्होंने कार्यालयों में पारदर्शिता सुनिश्चित की, फाइल प्रणाली और जनसुनवाई प्रक्रिया को सशक्त बनाया। भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने के लिए टेंडर प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी बनाया गया, जिससे ठेकेदारी कार्यों में निष्पक्षता और गुणवत्ता दोनों में सुधार देखने को मिला।

Image after paragraph

 

कर्मचारियों को राहत – वर्षों पुरानी समस्या का समाधान

नगर निगम के कर्मचारी लंबे समय से अपने उपदान (PF/अनुदान राशि) को लेकर परेशानी झेल रहे थे। आयुक्त अग्रवाल के मार्गदर्शन में इस गंभीर समस्या का स्थायी समाधान किया गया। कर्मचारियों की लंबित राशि को उनके खातों में ट्रांसफर किया गया, जिससे निगम कर्मचारियों में संतोष और विश्वास का माहौल बना।

Image after paragraph

राजस्व वसूली में रिकॉर्ड सफलता

पिछले एक वर्ष में नगर निगम दुर्ग ने राजस्व वसूली में रिकॉर्ड उपलब्धि हासिल की। संपत्ति कर, जलकर एवं अन्य स्रोतों से आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई। आयुक्त ने विभागीय टीम के साथ समन्वय बनाकर बेहतर कार्यसंस्कृति विकसित की।

जनसंपर्क और सहभागिता का नया अध्याय

सुमित अग्रवाल ने अपने कार्यकाल में निगम और नागरिकों के बीच संवाद को प्राथमिकता दी। नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए ऑनलाइन शिकायत निवारण तंत्र को सुदृढ़ किया गया और कई जनहित योजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया गया।

शहर में भयमुक्त और पारदर्शी शासन का वातावरण

आयुक्त के नेतृत्व में दुर्ग नगर निगम ने न केवल प्रशासनिक स्तर पर बल्कि जनभावनाओं के स्तर पर भी विश्वास अर्जित किया है। निगम में कार्यरत कर्मचारी, व्यापारी वर्ग और राजनीतिक दलों ने आयुक्त के एक वर्ष पूर्ण होने पर उन्हें शुभकामनाएँ दीं और नगर विकास में उनके योगदान की सराहना की।

Image after paragraph

 आयुक्त सुमित अग्रवाल का एक वर्ष का कार्यकाल ईमानदारी, पारदर्शिता और जनसेवा की मिसाल बन गया है। दुर्ग नगर निगम आज जिस आत्मविश्वास और अनुशासन के साथ कार्य कर रहा है, वह उनके नेतृत्व की दक्षता और दूरदर्शिता का परिणाम है।

RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 38
RO. NO 13404/ 39
RO. NO 13404/ 39

RO. NO 13404/ 39

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 39
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 39
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter