• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
खाद्य विभाग द्वारा की गई राइस मिलों की जांच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 19 अक्टूबर 2024,  08:30 PM IST
  • 296
धमतरी, कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देशानुसार 19 अक्टूबर को खाद्य विभाग द्वारा राईस मिलों की जांच की गई। इस दौरान कुरुद विकासखंड के बीएम एग्रो इण्डस्ट्री कोड़ेबोड़, रामदेव मिनी राईस मिल आमदी एवं कविता मिनी राईस मिल मड़ईभांठा द्वारा स्टेक प्राप्त होने के बाद भी लंबे समय से चावल जमा नहीं करने और उक्त जांच में कविता मिनी राईस मिल मड़ईभांठा से चावल एवं धान का भौतिक स्टाक करने पर 776.35 क्विंटल धान कमी पाई गई। बीएम एग्रो इण्डस्ट्रीज कोड़ेबोड़ कुरुद द्वारा भी 15 दिवस से अधिक अवधि तक स्टेक प्राप्त होने के बाद भी चावल जमा नहीं करने पर 1160.00 क्विंटल धान तथा 335.00 क्विंटल चावल, छत्तीसगढ़ कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश 2016 की कंडिकाओं का उल्लंघन पाए जाने के कारण जप्त किया गया। खाद्य अधिकारी ने बताया कि ऐसे मिलर्स जिनके द्वारा 15 दिवस से अधिक अवधि तक स्टेक प्राप्त होने के बाद भी चावल जमा नहीं किया गया उन राईस मिलरों के विरूद्ध विभाग द्वारा निरंतर कार्यवाही की जाएगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter