• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
मध्य प्रदेश और भी
इंदौर के विनोद अग्रवाल देश के 71वें सबसे बड़े दानदाता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2025,  08:02 PM IST
  • 1948
हुरून इंडिया ने जारी की 185 प्रमुख परोपकारियों की लिस्ट; 4 साल से एमपी में पहले स्थान पर

इंदौर के प्रख्यात उद्योगपति और समाजसेवी विनोद अग्रवाल को एडलगिव हुरून इंडिया फाउंडेशन द्वारा जारी देश के शीर्ष दानदाताओं की सूची में 71वां स्थान मिला है। इस सूची में देशभर के 185 प्रमुख परोपकारियों को शामिल किया गया है। यह सूची गुरुवार को जारी की गई है।

19 करोड़ से अधिक का योगदान

वित्तीय वर्ष 2024-25 में विनोद अग्रवाल ने समाज के विभिन्न वर्गों के उत्थान के लिए करीब ₹19 करोड़ का योगदान दिया। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, पशु कल्याण, भूख, गरीबी और कुपोषण उन्मूलन, कला एवं संस्कृति तथा सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में लगातार कार्य करते हुए समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

यह लगातार पांचवां वर्ष है जब हुरून इंडिया फाउंडेशन ने विनोद अग्रवाल की परोपकारी भावना निर्माण के प्रति समर्पण को सम्मानित किया है।

पिछली बार 58वें स्थान पर थे

इससे पहले उद्योगपति विनोद अग्रवाल देश के शीर्ष दानदाताओं की सूची में 58वां स्थान था। उस समय सूची में देशभर के केवल 119 उद्योगपतियों के नाम शामिल थे। बता दें कि विनोद अग्रवाल पिछले चार वर्षों से मध्यप्रदेश के सबसे अग्रणी परोपकारी उद्योगपति बने हुए हैं।

इससे पहले उनके द्वारा 2023-24 में 20 करोड़ रुपए का दान दिया गया था। वहीं 2023 की सूची में वे 34 करोड़ रुपए के दान के साथ 31वें स्थान पर थे। साल 2022 में वे 30 करोड़ रुपए का दान देते हुए 34वें स्थान पर थे। 2021 में उन्होंने 11 करोड़ रुपए का दान कर 66वां स्थान हासिल किया था।

अग्रवाल बालाजी सेवार्थ विनोद अग्रवाल फाउंडेशन के मैनेजिंग ट्रस्टी हैं। उनकी संस्था द्वारा कई परोपकारी योजनाओं पर काम किया जा रहा है। इनमें चमेली देवी अग्रवाल अन्नक्षेत्र (उज्जैन), चमेली देवी अग्रवाल मेडिकल सेंटर (इंदौर), चमेली देवी अग्रवाल योग केंद्र (इंदौर), चमेली देवी अग्रवाल मांगलिक भवन (सालासर) का संचालन किया जाता है।

किसी के जीवन में बदलाव वास्तविक संतुष्टि

उद्योगपति विनोद अग्रवाल ने कहा, जब कोई व्यक्ति परोपकार के कार्यों से किसी परिवार या समुदाय के जीवन में बदलाव लाता है, तो उस परिवार में और विशेष रूप से बच्चों में संस्कार, कृतज्ञता और उत्तरदायित्व की भावना जन्म लेती है। यही एक सच्चे उद्योगपति की वास्तविक संतुष्टि होती है।

उद्योगपति अग्रवाल ने आगे कहा कि कहा कि व्यवसाय तभी सच्चे अर्थों में फलता-फूलता है जब उससे जुड़े सभी लोग साथ बढ़ते और ऊपर उठते हैं। लाभ तभी सार्थक बनता है जब वह मानवता की सेवा में समर्पित हो। अग्रवाल का मानना है कि समाजसेवा केवल दान का माध्यम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सशक्त प्रेरणा है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter