• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
बाहुबलियों की 9 सीट पर 50.8% मतदान:अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में 62.16% वोटिंग; हुलास पांडेय के यहां सबसे कम पड़े वोट
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2025,  08:24 PM IST
  • 1249
बाहुबलियों की 9 सीट पर 50.8% मतदान:अनंत सिंह के गढ़ मोकामा में 62.16% वोटिंग; हुलास पांडेय के यहां सबसे कम पड़े वोट

बिहार के 18 जिलों से 121 सीटों पर पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। शाम 5 बजे तक बिहार में 60.13 फीसदी वोटिंग हुई। पहले फेज में 9 बाहुबलियों की सीट पर 50.8 फीसदी मतदान हुए।

बाहुबलियों की सीट में सबसे ज्यादा गोपालगंज कुचायकोट में 65.57% वोट पड़े। यहां से बाहुबली और जदयू उम्मीदवार अमरेंद्र पांडेय मैदान में हैं। सबसे कम ब्रह्मपुर में 50.76% वोटिंग हुई। यहां से हुलास पांडेय चुनाव लड़ रहे।

मोकामा में JDU उम्मीदवार और बाहुबली अनंत सिंह और सूरजभान सिंह की पत्नी और RJD उम्मीदवार वीणा देवी के बीच मुकाबला है। मोकामा में शाम 5 बजे तक 62.16% वोटिंग हुई।

वहीं, दानापुर में 55.27% वोटिंग हुई। यहां से बाहुबली और राजद उम्मीदवार रीतलाल यादव चुनाव लड़ रहे। फिलहाल वे भागलपुर जेल में बंद है। उनपर 50 लाख रंगदारी मांगने का आरोप है।

जबकि सीवान के रघुनाथपुर में 51.18% मतदान हुआ। यहां से बाहुबली शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब चुनाव लड़ रहे। इधर, लालगंज में 59% वोटिंग हुई। यहां से मुन्ना शुक्ला की बेटी शिवानी शुक्ला मैदान में हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter