• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
देश विदेश और भी
प्रशांत किशोर का शेरघाटी में रोड शो:बोले - बिहार को नई सोच और दिशा की जरूरत, शिक्षा के मुद्दों पर मतदान करें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2025,  08:40 PM IST
  • 1174
प्रशांत किशोर का शेरघाटी में रोड शो:बोले - बिहार को नई सोच और दिशा की जरूरत, शिक्षा के मुद्दों पर मतदान करें

जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने गुरुवार को कहा कि बिहार को बदलने के लिए जनता को नई सोच और नई दिशा के साथ आगे बढ़ना होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका अभियान केवल चुनाव जीतने के लिए नहीं, बल्कि राज्य की राजनीति में स्वच्छता और पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है।

किशोर शेरघाटी विधानसभा क्षेत्र (226) में आयोजित रोड शो को संबोधित कर रहे थे। यह कार्यक्रम जन सुराज प्रत्याशी पवन किशोर के समर्थन में आयोजित किया गया, जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय नागरिक, कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

अपने संबोधन में प्रशांत किशोर ने लोगों से जाति और धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर विकास और शिक्षा के मुद्दों पर मतदान करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पवन किशोर एक ईमानदार, शिक्षित और जमीनी स्तर से जुड़े युवा नेता हैं, जो शेरघाटी के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं।

रोड शो के दौरान जगह-जगह फूल-मालाओं और नारों के साथ प्रशांत किशोर और पवन किशोर का जोरदार स्वागत किया गया। यह शो विधानसभा क्षेत्र के प्रमुख इलाकों से गुजरा, जहां जनसुराज कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस कार्यक्रम ने शेरघाटी में चुनावी माहौल को नई ऊर्जा और गति प्रदान की।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter