• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर 64.46% वोटिंग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 6 नवम्बर 2025,  08:44 PM IST
  • 1407
बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज में 121 सीटों पर 64.46% वोटिंग

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले फेज की वोटिंग खत्म हो गई है। सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक 64.46 फीसदी वोटिंग हुई है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद गुंज्याल ने बताया कि, इस बार महिलाओं की भागीदारी ज्यादा रही। 400 से अधिक मतदान केंद्रों की रिपोर्ट अभी नहीं मिली है।

पहले फेज की वोटिंग खत्म होने के साथ ही 18 जिलों की 121 सीटों पर आज 1314 उम्मीदवारों की किस्मत EVM में कैद हो गई। इनमें 104 सीटों पर सीधा मुकाबला है, जबकि 17 सीटों पर त्रिकोणीय लड़ाई है। बिहार की 243 सीटों पर 2 फेज में चुनाव हो रहे हैं। 14 नंवबर को नतीजे आएंगे।

पहले फेज में 2 डिप्टी सीएम समेत 18 मंत्रियों की साख दांव पर है। 10 हॉट सीटें हैं। जिसमें तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, अनंत सिंह समेत कई बड़े चेहरे हैं।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter