• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ़ जनसंपर्क और भी
महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज से 10 नवंबर तक
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2025,  10:16 AM IST
  • 1827
महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन आज से 10 नवंबर तक

एथलेटिक्स, हॉकी, कुश्ती सहित 11 स्पर्धाएँ शामिल, 35 वर्ष तक की महिलाएं ले सकती है हिस्सा*

दुर्ग, / कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा विकासखण्ड एवं जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड स्तरीय दुर्ग, पाटन एवं धमधा में होने वाले महिला खेल प्रतियोगिता के अन्तर्गत एथलेटिक्स (100 मीटर एवं 400 मीटर दौड, एवं तवा फेक), खो-खो, हॉकी, बैडमिंटन (सिंगल एवं डबल), व्हॉलीबाल. कुश्ती (50 किलो एवं 53 किलो), बास्केटबॉल, फुटबॉल, वेटलिफ्टिंग (40 किलो एवं 45 किलो), एवं रस्साकसी, खेल की स्पर्धाये होगी। महिला खेल प्रतियोगिता अंतर्गत 02 आयुवर्ग 09-18 वर्ष एवं 18 से 35 वर्ष तक महिला खिलाड़ियों को भाग लेने की पात्रता होगी। इच्छुक अभ्यर्थी पंजीयन के लिए अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाण पत्र लेकर प्रतियोगिता स्थल में पहुंचेंगे। (18 से 35 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01.01.1990 से 01.01.2007 तक) एवं (09-18 आयुवर्ग के लिए वर्ष 01.01.2008 से 01.01.2016 तक) भाग लेंगे। जिले के विकासखंड दुर्ग, पाटन एवं धमधा में विकासखंड स्तर पर तथा पाटन (सेलूद) में जिला स्तरीय आयोजन पूर्वान्ह 8 बजे होगा। प्रत्येक स्थल हेतु स्पर्धा प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। 7 नवंबर 2025 को विकासखंड दुर्ग के शा.उ.मा.वि. कोडिया के आयोजन हेतु श्री अशोक रिगरी स्पर्धा प्रभारी होंगे। इसी प्रकार 8 नवंबर 2025 को सेजस सेलूद विकासखंड पाटन और कॉलेज मैदान सिरना भाठा विकासखंड धमधा के आयोजन हेतु क्रमशः श्री पोखरन लाल साहू तथा श्री कौशलेंद्र पटेल स्पर्धा प्रभारी होंगे। 10 नवंबर 2025 को ज़िला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन सेजेस सेलूद, पाटन में किया जाएगा, जिसके प्रभारी भी श्री पोखरन लाल साहू होंगे। विकास खण्ड स्तर पर उपरोक्त खेलों का आयोजन कराया जाना है। जिसमें दो आयुवर्ग से प्रथम स्थान प्राप्त प्रतिभागी/दल जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगें। प्रतिभागी अपने विकासखण्ड पर ही खेल में भाग लेंगें एवं एक खिलाड़ी एक ही खेल में भाग लेंगें तथा निर्धारित समय में पहले पहुंच कर अपना जन्म प्रमाण पत्र एवं आधार कार्ड लेकर निर्धारित प्रपत्र को साफ-सुथरे स्पष्ट भर कर संबंधित विकासखण्ड आयोजन प्रभारी के पास जमा करेंगे। अधिक जानकारी के लिए अपने विकासखण्ड नोडल अधिकारी एवं जिला खेल एवं युवा कल्याण विभाग के रविशंकर स्टेडियमय दुर्ग स्थित कार्यालय मे संपर्क कर सकते है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter