• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
कल्याण कॉलेज में वन्दे मातरम का सामूहिक गायन
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 7 नवम्बर 2025,  10:14 PM IST
  • 631
कल्याण कॉलेज में वन्दे मातरम का सामूहिक गायन

भिलाई। भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देश के राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का गायन किया गया। महाविद्यालय के प्रमुख सभागार में आयोजित कार्यक्रम में सभी ने राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया। तमाम संकायों के अध्यक्ष, विभिन्न विभागों के अध्यक्ष, प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी, विद्यार्थी, शोधार्थियों के द्वारा भारत की राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम का सामूहिक गायन किया गया। 

Image after paragraph


सात नवंबर शुक्रवार  को राष्ट्र गीत वंदे मातरम की 150वीं जयंती के अवसर पर कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय के सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा एवं सभी संकाय के संकायाध्यक्ष, राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ अनिर्बन चौधरी एवं सभी शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित थे। कार्यक्रम में वंदे मातरम गीत के बारे में प्राचार्य द्वारा बताया गया एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण हेतु सभी को अभीप्रेरित किया गया। सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों द्वारा वंदे मातरम गीत का एक स्वर में गायन किया गया।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter