• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
छत्तीसगढ और भी
उम्मीदवार की घोषणा से पहले कांग्रेस में बड़ी कलह ! सीनियर नेता ने खरीदा नामांकन फॉर्म
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 20 अक्टूबर 2024,  09:10 AM IST
  • 423
रायपुर: छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव होना है। उपचुनाव की घोषणा के बाद कांग्रेस की तरफ से टिकट पाने के लिए दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। इसी बीच कांग्रेस में कलह भी दिखने लगी है। कांग्रेस अभी उम्मीदवार के नाम पर मंथन कर रही है उसी बीच कांग्रेस के एक सीनियर नेता ने नामांकन फॉर्म खरीद लिया है। बिना उम्मीदवार की घोषणा के नामांकन फॉर्म खरीदने के बाद सियासत तेज हो गई है। कहा जा रहा है कि कांग्रेस में एक बार फिर से गुटबाजी दिखने लगी है। हालांकि इस मामले में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। घोषणा से पहले उम्मीदवार ने खरीदा फॉर्म विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा नहीं हुई है। नामांकन फॉर्म खरीदने की प्रक्रिया की शुरू हो गई है। नामांकन के पहले दिन कांग्रेस के सीनियर लीडर प्रमोद दुबे नामांकन फॉर्म खरीदने पहुंचे। उनके फॉर्म खरीदने के बाद से सियासी गतिविधियां बढ़ने लगी हैं। पहले दिन रायपुर दक्षिण के लिए आठ उम्मीदवारों ने नामांकन खरीदा है। हालांकि पहले दिन केवल फॉर्म खरीदे गए हैं जमा किसी भी उम्मीदवार ने नहीं किया है।


Add Comment


Add Comment






Get Newspresso, our morning newsletter