• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा संदेही गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 नवम्बर 2025,  06:41 PM IST
  • 1532
दुर्ग में एक युवक की पीट-पीटकर हत्या, आधा दर्जन से ज्यादा संदेही गिरफ्तार

दुर्ग।  दुर्ग के गवली पारा निवासी एक युवक  की मोहल्ले वालों ने पीट-पीट कर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार रात लगभग 11:00 की बताई जा रही है। इस मामले में दुर्ग सिटी कोतवाली पुलिस ने लगभग आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
दुर्ग कोतवाली थाना प्रभारी तापेश नेताम ने बताया कि मृतक की पहचान ज्वैलरी व्यापारी वेंकट सोनी के पुत्र संतोष आचरे   उम्र 47 वर्ष के रूप में की गई है। मृतक के खिलाफ मोहल्ले के लोगों ने पहले भी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई थी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार देर रात मृतक संतोष शराब के नशे में मोहल्ले में लोगों से गाली गलौज कर रहा था। वह पहले भी इस तरह की हरकत करता था। जिससे मोहल्ले वाले परेशान हो गए थे। शुक्रवार रात किसी बात को लेकर लोगों से उसका विवाद हुआ। मोहल्ले वालों ने पीट-पीट कर उसकी हत्या कर दी।
सभी आरोपी गिरफ्तार ..
घटना की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। हत्या में शामिल सभी संदेहियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter