• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
बालोद और भी
एक हाथ से श्रीलंका के मैदान पर चौके-छक्के जड़ेंगे दिव्यांग राजेन्द्र देशमुख
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 8 नवम्बर 2025,  06:47 PM IST
  • 1773
एक हाथ से श्रीलंका के मैदान पर चौके-छक्के जड़ेंगे दिव्यांग राजेन्द्र देशमुख

राजेन्द्र देशमुख को देखकर प्रेरित होंगे जिले के अन्य दिव्यांग खिलाड़ी ..
बालोद ।
 जिले के दिव्यांग क्रिकेटर राजेन्द्र देशमुख अब श्रीलंका के मैदान पर चौके-छक्के लगाते नजर आएंगे। 13 नवंबर से श्रीलंका में होने वाले दिव्यांग क्रिकेट टी-20 श्रृंखला में भारतीय दिव्यांग टीम में उनका चयन हुआ है। यह पांच मैचों की अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ होगी, जिसमें राजेन्द्र ऑलराउंडर के रूप में खेलेंगे। वे बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में माहिर हैं।
राजेन्द्र के चयन की खबर से उनके गांव, परिवार और पूरे जिले में खुशी की लहर दौड़ गई है। उनके माता-पिता, मित्र और ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया।
कलेक्टर ने दी बधाई, समाज कल्याण विभाग ने दिया क्रिकेट किट ..
कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा ने राजेन्द्र देशमुख को बधाई देते हुए कहा कि “यह पूरे जिले के लिए गर्व का क्षण है। राजेन्द्र अन्य दिव्यांग युवाओं के लिए प्रेरणा हैं। प्रशासन ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव सहयोग करेगा।”
कलेक्टर के निर्देश पर समाज कल्याण विभाग के संचालक अजय गेडाम ने राजेन्द्र को क्रिकेट किट भेंट की। उन्होंने कहा, “राजेन्द्र जैसे खिलाड़ी को देखकर जिले के अन्य दिव्यांग खेल प्रेमियों का मनोबल बढ़ेगा।”
पिता बोले – बचपन से था क्रिकेट का शौक ..
राजेन्द्र के पिता पंकज ध्वज देशमुख बालोद में मोटर वाइंडिंग की दुकान चलाते हैं। उन्होंने बताया कि “राजेन्द्र बचपन से ही क्रिकेट के शौकीन थे। स्कूल-कॉलेज के दिनों में वे सामान्य बच्चों के साथ क्रिकेट खेलते थे। कभी किसी तरह की कोचिंग नहीं ली, बस जुनून और मेहनत से इस मुकाम तक पहुंचे।”
राजेन्द्र के चाचा मोरध्वज देशमुख, जो कि खैरागढ़ के छुईखदान में सब इंस्पेक्टर हैं, उन्होंने भी राजेन्द्र की मदद की। राजेन्द्र ने अब तक हरियाणा, दिल्ली समेत कई राज्यों में राष्ट्रीय स्तर के टूर्नामेंट खेले हैं।
संघर्ष भरी रही राह, मां बोलीं – मेहनत रंग लाई ..
राजेन्द्र की मां हेमपुष्पा देशमुख बताती हैं कि “हम मजदूरी करने वाला परिवार हैं। हमारे दो बेटे हैं, राजेन्द्र छोटा है। आर्थिक स्थिति मजबूत नहीं थी, लेकिन बेटे ने कभी हार नहीं मानी। आज उसकी मेहनत रंग लाई है।”
कलेक्टर का संदेश ..
 “बड़े गर्व की बात है कि राजेन्द्र देशमुख का चयन भारतीय दिव्यांग क्रिकेट टीम में हुआ है। वे जिले ही नहीं, पूरे प्रदेश के लिए प्रेरणा हैं। प्रशासन हर संभव मदद करेगा।”
— दिव्या उमेश मिश्रा, कलेक्टर, बालोद

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

RO. NO 0002
RO. NO 13843/ 27

Add Comment


Add Comment

RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg
RO. NO 0002
676140620261012371007869232.jpg
RO. NO 13843/ 27
287060520260449541007062156.jpg
RO. NO 13843/ 27
921060520260450131007062156.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter