• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
दिल्ली धमाके के 'मास्टरमाइंड' डॉ उमर का दोस्त सज्जाद अहमद अरेस्ट, NIA कर रही जांच
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 नवम्बर 2025,  06:31 PM IST
  • 283
दिल्ली धमाके के 'मास्टरमाइंड' डॉ उमर का दोस्त सज्जाद अहमद अरेस्ट, NIA कर रही जांच

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास सोमवार शाम हुए कार ब्लास्ट में अब तक 12 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। भयानक विस्फोट के कारण आसपास के वाहन भी चपेट में आ गए, जिसकी वजह से 25 लोग घायल हैं। गृह मंत्रालय ने दिल्ली कार विस्फोट मामला राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को सौंप दिया है। पूरे शहर में हाई अलर्ट जारी है। दिल्ली के अलावा आसपास के राज्यों में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली पुलिस ने यूएपीए के तहत मामला दर्ज किया है। भूटान दौरे पर गए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां की धरती से आतंकियों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि हमारी जांच एजेंसियां दिल्ली विस्फोट मामले की तह तक जाएंगी और हम दोषियों को बख्शेंगे नहीहेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं-

दिल्ली पुलिस आपातकालीन: 112 (24 घंटे, गुमशुदा व्यक्तियों की रिपोर्ट की जांच की जाएगी)

दिल्ली पुलिस नियंत्रण कक्ष: 011-22910010 या 011-22910011

एलएनजेपी अस्पताल (जहां ज़्यादातर घायल भर्ती हैं): 011-23233400,

आपातकालीन 011-23239249 (व्यक्तिगत रूप से या फोन पर पूछताछ की जा सकती है)

दिल्ली अग्निशमन सेवा: 101

एम्बुलेंस: 102 या 102एम्स ट्रॉमा सेंटर (यदि किसी को वहां स्थानांतरित किया गया है): 011-26594405

हाईलेवल सुरक्षा बैठक

दिल्ली के लाल किला के पास ब्लास्ट को लेकर गृहमंत्री अमित शाह ने मंगलवार सुबह हाई-लेवल मीटिंग की। जांच में अभी तक पता चला है कि जिस आई-20 कार में धमाका हुआ है, वह हरियाणा की है। इस कार को कई बार खरीदा और बेचा गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने कार मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच, स्पेशल सेल और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस मामले की गहनता से जांच कर रहे हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter