• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
भोपाल और भी
नौसेना के दो जवानों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 11 नवम्बर 2025,  07:10 PM IST
  • 232
नौसेना के दो जवानों की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत, अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

राजधानी भोपाल के परवलिया इलाके में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें भारतीय नौसेना (Indian Navy) के दो जवानों की मौत हो गई। दोनों जवान  बोट क्लब पर प्रैक्टिस के लिए बाइक से निकले थे, तभी उन्हें अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान विष्णु आर्य (27) और आनंद कृष्णन (18) के रूप में हुई है। दोनों रक्षा बिहार कॉलोनी, भोपाल में रहते थे और मूल रूप से केरल के निवासी थे। हादसे में गंभीर रूप से घायल दोनों जवानों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया, जबकि आनंद की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।

टीआई रोहित नागर ने बताया कि हादसे के बाद मौके से दो हेलमेट और क्षतिग्रस्त बाइक बरामद की गई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक की पहचान की जा सके।

पुलिस का अनुमान है कि यह हादसा किसी भारी वाहन की टक्कर से हुआ है, क्योंकि घटनास्थल से एक पोल भी टूटा हुआ मिला है। दोनों जवानों के शवों का पोस्टमॉर्टम रविवार दोपहर साथी स्टाफ की मौजूदगी में कराया गया। भोपाल के इस हादसे ने शहरवासियों को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग और रक्षा कॉलोनी के साथी जवानों ने दोनों नौसेनिकों के निधन पर गहरा शोक जताया है।

RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40
RO. NO 13404/ 40

RO. NO 13404/ 40

Add Comment


Add Comment

629151020250338041002855468.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 40
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 40
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter