• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
लेनदेन विवाद को लेकर युवक की हत्या
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 12 नवम्बर 2025,  07:29 PM IST
  • 846
लेनदेन विवाद को लेकर युवक की हत्या

 दुर्ग। दुर्ग जिले के अंडा थाना अंतर्गत बीती रात युवक ओंकारेश्वर सिंह (25) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने बताया कि दो हजार रुपए को लेकर विवाद हुआ था। मामले में मर्ग कायम का शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं 3 आरोपियों को हिरासत लिया गया है।
अंडा थाना प्रभारी ने बताया कि घटना मंगलवार रात की है। अंडा निवासी ओंकारेश्वर सिंह ने आरोपी अजीत ढीमर से 2000 लिया था। आरोपी अजीत ढीमर, चेतन ढीमर और उसका भांजा नरेश तीनों ने मृतक से पैसा वापिस मांगा। आरोपियों ने मृतक के मोबाइल पर भड़काने वाला मैसेज भेजा।
जिससे आक्रोशित मृतक आरोपियों के पास पहुंच गया। वहां देर रात फिर से इनका विवाद हुआ। इसी बीच तीनों आरोपियों ने ओंकारेश्वर की जमकर पिटाई कर दी। मारपीट के दौरान मृतक को अंदरूनी चोट लग गई। ओंकारेश्वर की हालत खराब होता देख उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। परिजनों की शिकायत के तीनों आरोपियों को हिरासत में मामले की शुरू कर दी गई है।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter