भोपाल के केरवा डैम के फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा गिरने की घटना के बाद एमपी के सभी बांधों के गेट और फुट ओवर ब्रिज की जांच कराई जाएगी। एमपी के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने विभागीय अधिकारियों के साथ केरवा डैम का निरीक्षण करने के बाद इसके निर्देश दिए हैं।
मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा-
मैंने केरवा डैम पर अवलोकन करने के बाद वहीं पर ईएनसी और सारे वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा की है। मैंने निर्देशित किया है कि इस तरह की पुनरावृत्ति पूरे मध्य प्रदेश में कहीं न हो।
40 साल पुराने बांधों के गेट और फुट ओवर ब्रिज अपग्रेड होंगे मंत्री तुलसी सिलावट ने भास्कर को बताया कि केरवा डैम की तरह प्रदेश में कहीं कोई घटना न हो, इसके लिए मैंने विभागीय अधिकारियों को ये निर्देश दिए हैं कि वे सभी बांधों का फिजिकल निरीक्षण करके जांच रिपोर्ट बनाएं। मंत्री ने कहा- हमने ये निर्णय किया है कि 40 साल पुराने जो बांध हैं उनके गेट और फुट ओवर ब्रिज हैं उन्हें अपग्रेड किया जाएगा।
5 करोड़ से 5 महीने में अपग्रेड होगा केरवा का फुटओवर ब्रिज मंत्री तुलसी सिलावट ने कहा- केरवा डैम का ये फुट ब्रिज 1975 में बनना शुरू हुआ था 1980 में ये बनकर तैयार हुआ था। केरवा बांध के बाएं तरफ बना फुट ब्रिज 50 साल पुराना है। सुधार कार्य के लिए एक हफ्ते में डीपीआर बनाकर तैयार होगी। सभी स्लैब 5 महीने में बनाकर तैयार करेंगे। इसे बनाने में लगभग 5 करोड़ रुपए खर्च आएगा। हमने एक और निर्णय लिया जो केरवा डैम पर आठ गेट लगे हैं वो 40 साल पुराने हैं हम उन्हें भी बदल रहे हैं।
मंत्री ने केरवा डैम का किया निरीक्षण मंत्री तुलसी सिलावट ने बताया- मैंने स्वयं डैम का अवलोकन किया। उसकी पूरी जांच भी कराऊंगा जो बिन्दु जांच में सामने आएंगे उसकी समीक्षा करके कार्रवाई कराऊंगा। केरवा डैम पर चार स्लैब थीं ऑटोमेटिक टिलटैंक गेट लगे थे। ये बांध सरैया जी की कल्पना थी। उस समय के गेट लगे हुए हैं। निरीक्षण के उपरांत विभागीय अधिकारियों को हमने विस्तृत जांच के निर्देश दिए हैं।
तीन कैटेगरी में होगी बांधों की जांच जल संसाधन मंत्री ने बताया कि मैंने सारे अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। मप्र के दस बेसिन में कहीं भी ऐसी पुनरावृत्ति न हो। मैंने कहा है कि अधिकारी फिजिकल जांच करें और फुट ब्रिज की जांच कर रिपोर्ट बनाएं। जांच में तीन कैटेगरी ए-बी-सी बनाएं। ए कैटेगरी में उनको पहले अपग्रेड करेंगे। जो 25 साल पुराने गेट और फुट ब्रिज हैं उनको अपग्रेड किया जाएगा। कहीं भी इस प्रकार की कोई घटना न हो इसके लिए जांच के निर्देश दिए हैं।
एमपी में 40 साल पुराने बांध
एमपी में 25 साल पुराने बांध
25 साल से कम आयु वाले बांध
इसलिए हुआ फैसला दरअसल मंगलवार को भोपाल के केरवा डैम पर बने फुट ओवर ब्रिज का एक हिस्सा अचानक गिर गया था। गनीमत रही कि इस ब्रिज पर आवागमन बंद था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई। जर्जर हो चुके फुट ओवर ब्रिज के गिरने की घटना के बाद जल संसाधन मंत्री ने प्रदेश भर के बांधों की जांच के निर्देश दिए हैं।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment