• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
कांग्रेस नेताओं ने उठाई दुर्ग में बढ़ते अपराधों पर आवाज — पुलिस प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 नवम्बर 2025,  01:55 PM IST
  • 2779
दुर्ग शहर में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर पूर्व महापौर एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता धीरज बाकलीवाल ने गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि शहर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हत्या, लूट, मारपीट और नशे के मामलों में चिंताजनक वृद्धि हो रही है, जिससे आम नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है


 दुर्ग शहर में अपराधियों के हौसले बुलंद, लोगों में बढ़ा भय का माहौल

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज | दुर्ग ब्यूरो “जन की बात, जन के साथ

कांग्रेस पार्टी का बयान:

“जनता भयभीत है, अपराधी खुले घूम रहे हैं — अब समय है सख्त कदम उठाने का।”

— अरूण वोरा, पूर्व विधायक (कांग्रेस)


दुर्ग। दुर्ग शहर में लगातार बढ़ती अपराध की घटनाओं को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने गहरी चिंता व्यक्त की है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि दुर्ग में पिछले कई महीनों से हत्या, मारपीट और नशे के मामलों में अप्रत्याशित बढ़ोत्तरी हुई है। पुलिस प्रशासन हरसंभव प्रयासों के बावजूद अपराध नियंत्रण में असफल साबित हो रहा है।

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक अरूण बोरा, छाया सांसद राजेन्द्र साहू, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल, पूर्व महापौर आर.एन. वर्मा, छाया महापौर श्रीमती प्रेमलता साह, प्रदेश महामंत्री दीपक दुबे, नेता प्रतिपक्ष संजय कोहले, अलताफ अहमद (अध्यक्ष) और गया पटेल (अध्यक्ष) ने पुलिस अधीक्षक दुर्ग को ज्ञापन सौंपकर कहा कि शहर के तीन प्रमुख थाना क्षेत्र — दुर्ग, मोहन नगर और पुलगांव — के अंतर्गत लगातार अपराध बढ़ रहे हैं।Image after paragraph

नेताओं ने कहा कि शहर में असामाजिक तत्व बदले की भावना से अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। कई निर्दोष लोगों की भी हत्याएं हुई हैं। इन घटनाओं से दुर्ग के शांतिप्रिय नागरिकों में भय का माहौल व्याप्त है और अपराधियों के मन से कानून का डर लगभग खत्म हो गया है।

Image after paragraph

 

 

 

 

@GI@

कांग्रेस नेताओं ने पुलिस प्रशासन से आग्रह किया है कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कार्रवाई, रात्रिकालीन गश्त बढ़ाने, तथा नशे की जड़ पर प्रहार करने जैसे ठोस कदम उठाए जाएं।

उन्होंने कहा कि दुर्ग को पुनः “अमन और शांति का शहर” बनाने के लिए पुलिस, प्रशासन और नागरिकों को मिलकर काम करना होगा। 

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter