• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
नया बस स्टैंड के सामने नलघर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 13 नवम्बर 2025,  03:50 PM IST
  • 1319
नया बस स्टैंड के सामने नलघर में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके में मचा हड़कंप

मुख्य बिंदु । ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज।

नया बस स्टैंड के सामने नलघर में मिला शव

युवक की अब तक पहचान नहीं हो सकी

शव पर चोट के निशान नहीं

पुलिस जांच में जुटी

दुर्ग। गुरुवार की सुबह शहर के नया बस स्टैंड के सामने स्थित नलघर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही दुर्ग पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेजा।

पुलिस के अनुसार मृत युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच में यह शव 2 से 3 दिन पुराना प्रतीत हो रहा है। युवक के शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट या हिंसा के निशान नहीं मिले हैं।

नलघर में शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। मौके पर नगर निगम का अमला भी पहुंचा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और युवक की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

सीएसपी दुर्ग ने बताया कि— “शव की स्थिति देखकर प्रतीत होता है कि मौत दो से तीन दिन पूर्व हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।”


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter