अलीनगर | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़
लोकप्रिय लोकगायिका और पहली बार राजनीति में उतरीं मैथिली ठाकुर ने अलीनगर विधानसभा सीट पर इतिहास रच दिया है। भाजपा की नई स्टार उम्मीदवार मैथिली ने अपने पहले ही चुनाव में 11,730 वोटों के बड़े अंतर से जीत हासिल की है। पार्टी द्वारा टिकट मिलने के सिर्फ 15 दिनों के भीतर उन्होंने चुनावी मैदान में उतरकर यह शानदार उपलब्धि हासिल की है।
भाजपा ने मैथिली ठाकुर पर जो भरोसा जताया था, वे उस पर पूरी तरह खरी उतरी हैं। उनकी जीत ने अलीनगर में भाजपा की स्थिति को मजबूती से स्थापित कर दिया है। जश्न का माहौल भाजपा समर्थकों और क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं में साफ दिखाई दे रहा है।
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के दिग्गज उम्मीदवार बिनोद मिश्रा, जो साल 2020 में भी बेहद कम अंतर से जीत से चूक गए थे, इस बार मैथिली ठाकुर की लहर के सामने टिक नहीं पाए। वे 11,730 वोटों के अंतर से हारकर दूसरे स्थान पर रहे।
वहीं जनसुराज पार्टी के उम्मीदवार बिप्लव कुमार चौधरी को भी इस चुनाव में करारी हार का सामना करना पड़ा।
मैथिली ठाकुर की जीत कई मायनों में खास है—
राजनीति में यह उनका पहला कदम था।
चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने अपनी सरल छवि और जनसंपर्क के दम पर लोगों का दिल जीता।
उनकी लोकप्रियता और जनता के भरोसे ने भाजपा को बड़ी सफलता दिलाई।
अलीनगर में यह जीत यह साबित करती है कि जनता ने बदलाव और नई ऊर्जा के रूप में मैथिली ठाकुर को प्रचंड समर्थन दिया है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment