• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
राजनीती और भी
मोकामा में अनंत सिंह फिर विजयी, पूर्णिया में भाजपा की लगातार सातवीं जीत— जातीय और बाहुबली समीकरणों ने फिर तय की दिशा
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 नवम्बर 2025,  07:12 PM IST
  • 435
मोकामा में अनंत सिंह फिर विजयी, पूर्णिया में भाजपा की लगातार सातवीं जीत— जातीय और बाहुबली समीकरणों ने फिर तय की दिशा

पटना | ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़

बिहार की राजनीति में मोकामा और पूर्णिया विधानसभा सीटें हमेशा से बाहुबली छवि, जातीय संतुलन और स्थानीय समीकरणों के कारण सुर्खियों में रहती हैं। इस बार भी इन दोनों हॉट सीटों पर वोटरों का फैसला वही पुरानी परंपरा को दोहराता दिखा।

मोकामा: बाहुबली अनंत सिंह की दबदबे वाली वापसी

मोकामा विधानसभा सीट पर एक बार फिर जेडीयू के बाहुबली नेता अनंत सिंह ने जीत दर्ज कर अपनी राजनीतिक पकड़ साबित कर दी है। इस जीत के साथ ही अनंत सिंह 5 बार के विधायक बन गए हैं।

मोकामा में राजनीति लंबे समय से भूमिहार बनाम भूमिहार के जातीय समीकरण पर घूमती रही है। इस बार जेडीयू से अनंत सिंह मैदान में थे, जबकि आरजेडी ने वीणा देवी को टिकट दिया था। हालांकि मुकाबला केवल उम्मीदवारों के बीच नहीं, बल्कि राजनीतिक प्रभाव के स्तर पर अनंत सिंह बनाम सूरजभान सिंह माना जा रहा था।

मोकामा का इतिहास बाहुबली नेताओं से भरा रहा

  • 2020 में अनंत सिंह राजद से चुनाव जीते थे।

  • 2015 में वे निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में विजयी रहे।

  • 2010 में यह सीट जदयू के पास थी।

  • साल 2000 में अनंत सिंह के भाई दिलीप सिंह RJD से चुनाव लड़ रहे थे, तब सूरजभान सिंह ने निर्दलीय उतरकर उन्हें हराया था।

इसी चुनाव से मोकामा की राजनीति में बाहुबली बनाम बाहुबली की परंपरा शुरू हुई थी, जो आज भी जारी है।


पूर्णिया: भाजपा की सातवीं जीत, विजय खेमका ने बनाए रखा कब्जा

पूर्णिया विधानसभा सीट पर मुकाबला भाजपा के विजय कुमार खेमका और महागठबंधन के उम्मीदवार जितेंद्र के बीच कड़ा माना जा रहा था। लेकिन शुरुआत से ही खेमका की बढ़त कायम रही और भाजपा अपनी लगातार सातवीं जीत बचाने में सफल होती दिख रही है।

पूर्णिया में कांग्रेस ने पप्पू यादव की लोकप्रियता और प्रभाव का सहारा लेकर इस गढ़ को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन उम्मीद के अनुरूप असर नहीं दिखा।

पूर्णिया सीट पर भाजपा की लगातार जीत बताती है कि यहाँ संगठन, जातीय संतुलन और स्थिर वोट बैंक अभी भी मजबूत स्थिति में हैं।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter