• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
व्यपार और भी
अडाणी सीमेंट बना देश का पहला सीमेंट समूह जिसने अपनाई TNFD की सिफारिशें
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 नवम्बर 2025,  07:26 PM IST
  • 1756
अडाणी सीमेंट बना देश का पहला सीमेंट समूह जिसने अपनाई TNFD की सिफारिशें

                  ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज़

अंबुजा सीमेंट्स लिमिटेड और उसकी सहायक कंपनियों वाली अडाणी सीमेंट भारतीय सीमेंट उद्योग की पहली कंपनी बन गई है जिसने टास्कफोर्स ऑन नेचर-रिलेटेड फाइनेंशियल डिस्क्लोजर्स (TNFD) की सिफारिशों को अपनाया है। यह कदम कंपनी की प्रकृति-सकारात्मक विनिर्माण और टिकाऊ निर्माण (Sustainable Construction) की दिशा में बड़ी पहल के रूप में देखा जा रहा है।

इस घोषणा के साथ अडाणी सीमेंट उन सात वैश्विक सीमेंट कंपनियों के विशिष्ट समूह में शामिल हो गई है जिन्होंने आधिकारिक तौर पर TNFD फ्रेमवर्क को अपनाया है।

कंपनी ने बताया कि वह अपनी व्यापक ESG रणनीति (Environmental, Social & Governance) के तहत वित्त वर्ष 2026 से TNFD-अनुरूप प्रकटीकरण को औपचारिक रूप से शुरू करेगी।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter