श्रीश्री रविशंकर यूनिवर्सिटी कटक के दीक्षांत समारोह में मिला सम्मान
दुर्ग। उड़ीसा के कटक शहर स्थित श्रीश्री रविशंकर यूनिवर्सिटी का दीक्षांत समारोह पूज्य गुरुदेव श्रीश्री रविशंकर के सानिध्य में संपन्न हुआ। जिसमें आर्किटेक्चर डिपार्टमेंट के इंटीरियर डिजाइन कोर्स में दुर्ग जिले के ग्राम कोलिहापुरी निवासी छात्रा कु. विश्वेशा हरमुख ने स्वर्ण पदक हासिल कर सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। साथ ही रजत पदक भी छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से कु. श्रेया मित्तल ने हासिल करने में सफलता प्राप्त की है। कांस्य पदक भुवनेश्वर की सुनयना पुजारी को मिला। बता दें कि स्वर्ण पदक प्राप्त छात्रा विश्वेशा हरमुख कोलिहापुरी निवासी एवं कांग्रेस नेता केशव बंटी हरमुख की सुुपुत्री है। विश्वेशा हरमुख ने अपने विषय में पूरे विश्वविद्यालय में टॉप कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है। यह उपलब्धि हासिल करने में शिक्षिका सुप्रीति दास, रुपाली शाह, शिक्षक बिभूप्रकास शाह, देबाशीष दास व अन्य शिक्षक-शिक्षिकाओं का विश्वेशा हरमुख को मार्गदर्शन मिला।

छात्रा विश्वेशा हरमुख के अलावा अन्य सफल छात्रों को उनकी उपलब्धि के लिए पूर्व मंत्री ताम्रध्वज साहू , जिला पंचायत सदस्य आशा विक्की मिश्रा, जनपद उपाध्यक्ष राकेश हिरवानी, पूर्व उपाध्यक्ष व वर्तमान जनपद सदस्य झमित गायकवाड़, महापौर रिसाली शशि सिन्हा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष जयंत देशमुख, जनपद के पूर्व अध्यक्ष देवेंद्र देशमुख, केश शिल्पी कल्याण बोर्ड अध्यक्ष नंदकुमार सेन, उतई के पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष डिकेन्द्र हिरवानी, सहकारिता कांग्रेस अध्यक्ष रिवेंद्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप चंद्राकर, पूर्व जिला पंचायत सभापति योगिता चंद्राकर, लक्ष्मी साहू, दिवाकर गायकवाड़, पिलेश्वर साहू, रूपेश देशमुख, नंदकुमार साहू, कृष्णा देवांगन दिल्लीवार कुर्मी समाज अध्यक्ष योगेंद्र बेलचंदन, महामंत्री ललित देशमुख, कोषाध्यक्ष दिलीप देशमुख, सलाहकार यशवंत दिल्लीवार, संरक्षक चंद्रिका देशमुख, कलिशरण देशमुख, युवा अध्यक्ष हेमंत देशमुख, महिला अध्यक्ष प्रीति देशमुख ने बधाई देकर उज्जवल भविष्य की कामना की है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment