• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
अपराध और भी
इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: लूट में नाकाम लुटेरे ने बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या, मदद के बिना गुजरती रहीं राहगिरों की भीड़
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 14 नवम्बर 2025,  02:27 PM IST
  • 776
इंदौर में दिल दहला देने वाली वारदात: लूट में नाकाम लुटेरे ने बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या, मदद के बिना गुजरती रहीं राहगिरों की भीड़

ज्वाला एक्सप्रेस न्यूज 

इंदौर के खजराना इलाके में गुरुवार रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जिसमें लूट की नीयत से आए एक लुटेरे ने 65 वर्षीय बुजुर्ग की पत्थर मारकर हत्या कर दी। चौंकाने वाली बात यह रही कि वारदात के दौरान सड़क से कई लोग गुजरते रहे, लेकिन किसी ने भी बुजुर्ग की मदद करने की कोशिश नहीं की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

रात में घर लौट रहे थे बुजुर्ग

मृतक की पहचान 65 वर्षीय परमेश्वर बोरे के रूप में हुई है। वे रात के समय किसी काम से लौट रहे थे कि तभी रास्ते में एक लुटेरे ने उन्हें रोक लिया। आरोपी ने उनके रुपए छीनने की कोशिश की, लेकिन परमेश्वर बोरे ने हिम्मत दिखाते हुए विरोध किया।

विरोध से बौखलाया लुटेरा, पत्थर से कर दी हत्या

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई देता है कि विरोध के बाद हमलावर ने बुजुर्ग पर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। बुजुर्ग जमीन पर पड़े तड़पते रहे, लेकिन कोई भी राहगीर उनकी मदद के लिए नहीं रुका।

आरोपी ने बुजुर्ग को सड़क पर रोकर रुपए छिनने की कोशिश की।

आरोपी ने बुजुर्ग को सड़क पर रोकर रुपए छिनने की कोशिश की।

 

आरोपी ने सिर पर पत्थर मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

आरोपी ने सिर पर पत्थर मारकर बुजुर्ग की हत्या कर दी।

राहगीर ने दी बेटे को सूचना

कुछ देर बाद एक राहगीर ने सड़क पर पड़े बुजुर्ग को देखा और उनके बेटे को कॉल कर घटना की जानकारी दी। बेटा मौके पर पहुंचा और हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। लेकिन हैरानी की बात यह रही कि पुलिस ने शुरुआती शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया।

सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद हरकत में आई पुलिस

शुक्रवार को जब हत्या और लूट की कोशिश का सीसीटीवी फुटेज सामने आया, तब पुलिस हरकत में आई। इसके बाद पुलिस ने जांच तेज कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया।

स्थानीय लोगों में आक्रोश

दिवंगत बुजुर्ग के परिजनों और आसपास के लोगों ने इस घटना पर गहरा आक्रोश जताया है। लोगों का कहना है कि सार्वजनिक जगह पर भी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं बची, और घटना के दौरान किसी का मदद के लिए न रुकना समाज की संवेदनहीनता दिखाता है।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





Get Newspresso, our morning newsletter