• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
दो शातिर महिला चोर गिरफ्तार
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 22 अक्टूबर 2024,  01:58 PM IST
  • 430
रायपुर,। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह के दिशा निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चित दौलत राम पोर्ते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर लखन पटले तथा नगर पुलिस अधीक्षक राजेश देवांगन के पर्यवेक्षण मे संपत्ति संबंधी अपराधो पर अकुंश लगाने हेतू चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत थाना पुरानी बस्ती पुलिस के कार्य से अंतराज्यीय महिला चोरों को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त हुई। संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 21.10.2024 को प्राथिया अनीता देवांगण पति कैलाश प्रसाद देवांगन उम्र 56 वर्ष निवासी बी ब्लॉक मकान नंबर 410 शिव वाटिका अश्विनी नगर थाना आजाद चौक जिला रायपुर छत्तीसगढ़ थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 21.10.2024 को प्राथिया अपनी बहन के साथ उनके घर टिकरापारा से दोपहर को टिकरापारा से  बुद्धेश्वर मंदिर तक आए उसके बाद प्रार्थी या बुद्धेश्वर चौक से एक ऑटो रिक्शा में अश्वनी नगर के लिए रवाना हुई उस ऑटो में दो पुरुष पहले से बैठे थे मंगल होटल के पास दो महिलाएं लाखे नगर जाना है कहकर प्रार्थीया के बगल में बैठी लेकिन लाखे नगर में नहीं उतरी कुछ दूर जाकर अश्वनी नगर के आसपास उतरी उसी समय पीछे से एक ऑटो वाला आया और प्रार्थीया को कहा कि मैडम आप अपना पर्स चेक कर लो यह दोनों महिलाएं चोरनी है प्रार्थीया अपना बैग खोली तो देखी कि उनका पर्स नहीं था वह दोनों महिलाएं गायब हो गई थी। आसपास पता तलाश की तो दोनों महिलाएं एक किराना दुकान पर खड़ी थी प्रार्थीया डायल 112 की मदद से दोनों चोर को पड़कर थाना लाई दोनों महिलाओं का तलाशी लेने पर एक महिला के बैग से प्रार्थी या का पर्स  मिला प्रार्थी या की रिपोर्ट पर थाना पुरानी बस्ती में अपराध क्रमांक 436/2024 धारा 303(2) क्चहृस् पंजीबद्ध कर चोरी गई मसरूका जब्त कर दोनों आरोपिया को विधिवत दिनांक 21.10.2024 को गिरप्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया। नाम आरोपिया:- 01. हीराबाई खन्ना गायकवाड पति खन्ना गायकवाड उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम कन्हान वार्ड नंबर 3 पिपरी पटेल नगर मस्जिद के पास थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र। 02. केसर कैलाश लोढे पति कैलाश लोढे उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम कन्हान वार्ड नंबर 3 पिपरी पटेल नगर मस्जिद के पास थाना कन्हान जिला नागपुर महाराष्ट्र। जब्त की गई मसरूका:- नगदी रकम 5000 रुपए।


Add Comment


Add Comment

960030820260416021008965415.png





Get Newspresso, our morning newsletter