• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
दुर्ग में सनसनी: बासपारा की नाली में युवक की लाश मिली, रात से था लापता
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2025,  02:00 PM IST
  • 936
दुर्ग में सनसनी: बासपारा की नाली में युवक की लाश मिली, रात से था लापता

दुर्ग। शहर में सोमवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया जब सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के बासपारा इलाके में एक नाली के अंदर युवक का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान संजू यादव, निवासी बांसपारा, के रूप में की है।

परिजनों के अनुसार संजू रविवार देर रात अपनी गाड़ी लेकर घर से निकला था, लेकिन वह वापस नहीं लौटा। सुबह स्थानीय लोगों ने नाली में एक युवक की लाश देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। परिजनों ने बताया कि संजू एक शो-रूम में काम करता था और उसकी किसी से कोई दुश्मनी या पुरानी रंजिश नहीं थी।

कोतवाली टीआई नवीन राजपूत ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटनास्थल की गहन जांच की जा रही है और पुलिस सभी संभावित एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है। 

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि मौत हादसा है या किसी साजिश का नतीजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter