ढाका/दिल्ली। बांग्लादेश की इंटरनेशनल क्राइम्स ट्रिब्यूनल ने ऐतिहासिक निर्णय सुनाते हुए पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और पूर्व गृहमंत्री आसदुज्जमान खान कमाल को फांसी की सजा सुनाई है। अदालत ने दोनों को मानवता के खिलाफ अपराधों का दोषी करार देते हुए कहा कि वे अगस्त 2024 के छात्र आंदोलन के दौरान हुई सामूहिक हिंसा और हत्याओं के मुख्य साजिशकर्ता थे।
अदालत के अनुसार शेख हसीना ने प्रदर्शनकारियों पर कार्रवाई का आदेश देकर न केवल हिंसा को बढ़ावा दिया, बल्कि दंडात्मक हत्याओं को रोकने में भी विफल रहीं। इसके साथ ही उन्हें न्याय में बाधा डालने जैसे गंभीर आरोपों में भी दोषी पाया गया।
पिछले वर्ष हुए तख्तापलट के बाद शेख हसीना भारत आ गई थीं और तब से वे दिल्ली में शरण लेकर रह रही हैं। फैसले के बाद यह मुद्दा एक बार फिर राजनीतिक और कूटनीतिक स्तर पर चर्चा में है।
सजा सुनाए जाने के बाद बांग्लादेश में व्यापक विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए हैं।
सरकार ने देशभर में हाई अलर्ट जारी किया है।
राजधानी ढाका में 15,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
सुरक्षा बलों को हिंसक भीड़ पर गोली चलाने तक की छूट दी गई है।
शनिवार रात से रविवार सुबह के बीच ढाका में दो बसों को आग के हवाले कर दिया गया।
स्थिति को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे देश में सतर्कता बढ़ा दी है और संभावित बड़े प्रदर्शनों को लेकर खुफिया निगरानी तेज कर दी गई है।
फैसले के खिलाफ अपील की संभावना के साथ-साथ देश में हालात और बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी इस मामले पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला जारी है, जबकि बांग्लादेश की राजनीतिक स्थिति और अधिक अनिश्चित होती दिख रही है।
ज्वाला प्रसाद अग्रवाल, कार्यालय शाप न. 2 संतोषी मंदिर परिसर,गया नगर दुर्ग , छत्तीसगढ़, पिनकोड - 491001
+91 99935 90905
amulybharat.in@gmail.com
बैंक का नाम : IDBI BANK
खाता नं. : 525104000006026
IFS CODE: IBKL0000525
Address : Dani building, Polsaipara, station road, Durg, C.G. - 49001
Copyright © Amuly Bharat News ©2023-24. All rights reserved | Designed by Global Infotech
Add Comment