• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास भारत को कराता है गौरवान्वित
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2025,  07:49 PM IST
  • 220
जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास भारत को कराता है गौरवान्वित

-कल्याण कॉलेज में "जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास" विषय पर कार्यशाला
भिलाई। 
शिक्षाधानी भिलाई के सेक्टर-7 स्थित कल्याण स्नातकोत्तर महाविद्यालय में "जनजातीय समाज का गौरवशाली इतिहास" विषय पर कार्यशाला आयोजित किया गया। इतिहास विभाग के तत्वावधान में एक दिवसीय आयोजन महाविद्यालय के सभागार में हुआ। 

Image after paragraph

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप दुर्ग साइंस कॉलेज के राजनीति विज्ञान विभाग की पूर्व अध्यक्ष डॉ. वेदवती मांडवी, विशिष्ट अतिथि साइंस कॉलेज में इतिहास विभाग के अध्यक्ष डॉ.अनिल कुमार पाण्डेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे। 
मुख्यातिथि डॉ.वेदवती मंडावी ने जनजातीय समाज के आध्यात्मिक, सामाजिक, धार्मिक योगदान के विषय पर विस्तारपूर्वक व्याख्यान दिया।

Image after paragraph

विशिष्ट अतिथि डॉ.अनिल कुमार पाण्डेय ने जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास के विषय पर सारगर्भित ढंग से प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कल्याण महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.विनय शर्मा ने की। महाविद्यालय की छात्रसंघ प्रभारी डॉ.मणिमेखला शुक्ला ने बस्तर की देवी मंगला की आराधना हलबी में अपने सुमधुर वाणी से प्रस्तुत किया। राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं कलश, हंसा नाविक, गजेन्द्र, चंचल एवं समूह ने अनेक प्रकार के आदिवासी समूह नृत्य प्रस्तुत किया।

Image after paragraph

कार्यक्रम का कुशलतापूर्वक संचालन प्रसिद्ध लेखक और हिंदी विभाग के प्राध्यापक डॉ.अंजन कुमार ने किया। कार्यक्रम में आयोजन सचिव डॉ.अनिरबन चौधरी, व्यवस्था प्रमुख डॉ.सुमित्रा मौर्य, अरुणा चौबे, अंजू देवी व महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक, विद्यार्थी, शोधार्थी, अधिकारी, कर्मचारियों का उल्लेखनीय योगदान रहा।

RO. NO 13404/ 41

RO. NO 13404/ 41

Add Comment


Add Comment

RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg
RO. NO 13404/ 41
74809102025230106banner_1.jpg
RO. NO 13404/ 41
98404082025022451whatsappimage2025-08-04at07.53.55_42b36cfa.jpg





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter