• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
दुर्ग - भिलाई और भी
फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा- 78 वारंटियों की गिरफ्तारी, रातभर चला विशेष अभियान
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2025,  07:51 PM IST
  • 1088
फरार वारंटियों पर पुलिस का शिकंजा- 78 वारंटियों की गिरफ्तारी, रातभर चला विशेष अभियान

दुर्ग। जिले में लंबित मामलों में फरार चल रहे स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंटियों की धरपकड़ के लिए पुलिस ने व्यापक अभियान चलाया। दिनांक 16-17 नवंबर 2025 की दरम्यानी रात को की गई कौमिंग गश्त के दौरान पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कुल 78 वारंटियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 35 स्थायी वारंटी तथा 43 गिरफ्तारी वारंटी शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल दाखिल किया गया।
-वारंटियों की गिरफ्तारी – थाना वार विवरण..
कौमिंग गश्त के दौरान जिले के विभिन्न थानों से वारंटियों को गिरफ्तार किया गया।
स्थायी वारंटी (35)
थाना सुपेला – 21
भिलाई नगर – 02
भिलाई भट्टी – 02
दुर्ग – 01
अंजोरा – 01
नगपुरा – 01
स्मृतिनगर – 01
वैशाली नगर – 01
छावनी – 01
खुर्सीपार – 01
पुरानी भिलाई – 01
पाटन – 01
अंडा – 01

गिरफ्तारी वारंटी (43)
छावनी – 07
जामुल – 05
रानीतराई – 04
भिलाई नगर – 03
नेवई – 03
वैशाली नगर – 03
पद्मनाभपुर – 02
सुपेला – 02
खुर्सीपार – 02
उत्तई – 02
धमधा – 02
थाना दुर्ग, पुलगांव, भिलाई भट्टी, पुरानी भिलाई, अमलेश्वर, जामगांव (आर), लिटिया, नंदिनी नगर से 01-01 आरोपी गिरफ्तार
इस विशेष अभियान में जिले के सभी थानों एवं चौकियों के प्रभारी तथा उनके स्टाफ को लगाया गया। पूरी कार्रवाई की लगातार मॉनिटरिंग राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की गई, जिससे अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Image after paragraph


Add Comment


Add Comment






ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter