• +91 99935 90905
  • amulybharat.in@gmail.com
रायपुर और भी
महानदी तट पर धड़ल्ले से अवैध रेत खनन: पारागांव में माफियाओं का कब्जा, बाढ़ का खतरा बढ़ा; ग्रामीणों का सरपंच पर मिलीभगत का आरोप
  • Written by - amulybharat.in
  • Last Updated: 17 नवम्बर 2025,  08:16 PM IST
  • 4006
महानदी तट पर धड़ल्ले से अवैध रेत खनन: पारागांव में माफियाओं का कब्जा, बाढ़ का खतरा बढ़ा; ग्रामीणों का सरपंच पर मिलीभगत का आरोप

नवापारा–राजिम।
बारिश थमते ही रेत माफियाओं ने एक बार फिर सक्रिय होकर महानदी के तट को ही खोदना शुरू कर दिया है। अभनपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पारागांव क्षेत्र में गोबरा-नवापारा के पास दिन-दहाड़े मशीनों से अवैध रेत खनन किया जा रहा है। तटबंध की मिट्टी उड़ाए जाने से पूरे इलाके में बाढ़ का खतरा बढ़ गया है, जबकि हाइवा और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में रेत भरकर माफिया बेखौफ निकल रहे हैं।

ग्रामीणों में आक्रोश, बाढ़ का बड़ा खतरा

ग्रामीणों ने बताया कि तट को कमजोर करने से नदी का बहाव गांव की ओर मुड़ सकता है, जिससे पूरा इलाका पानी की चपेट में आने की आशंका है।
लोगों का कहना है—

  • राजस्व का भारी नुकसान हो रहा है,

  • तटबंध टूटने का भय बढ़ गया है,

  • और प्रशासन पूरी तरह मूक दर्शक बना हुआ है।

सरपंच पर गंभीर आरोप: मिलीभगत का शक

ग्रामीणों का आरोप है कि पारागांव के सरपंच भोले सोनकर को सब पता है, लेकिन किसी तरह की रोकथाम नहीं की जा रही।
सरपंच ने कहा—
“हमें जानकारी है। हमने शासन-प्रशासन को अवगत करा दिया है। आगे की कार्रवाई प्रशासन की है।”

ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि जब सरपंच को पूरी जानकारी है, तो मौके पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही? क्या माफियाओं को मौन सहमति मिली हुई है?

प्रशासन की नाक के नीचे जारी खनन

अवैध खनन कई दिनों से लगातार जारी है। तटबंध को खोखला करने का यह खेल जारी है और अब तक किसी स्तर पर कार्रवाई नहीं हुई।
ग्रामीणों ने चेतावनी दी—
“अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो हम सड़क पर उतरेंगे।”

एसडीएम बोले— “जल्द होगी बड़ी कार्रवाई”

अभनपुर एसडीएम रवि सिंह ने कहा—
“मामले की जानकारी सम्बंधित विभाग को दे दी गई है, जल्द ही बड़ी कार्रवाई होगी।”

RO. NO Ooo
❮ ❯

Add Comment


Add Comment

RO. NO Ooo
558171020260826391010662253.png





ताज़ा समाचार और भी
Get Newspresso, our morning newsletter